Vastu Tips: घर में समान रखते वक्त इस दिशा का रखें विशेष ध्यान, धन के देवता कुबेर की बनी रहेगी कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 09:37 AM IST

vastu tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा में कुछ वस्तु रखने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।

Vastu Tips: घर में समान रखते वक्त इस दिशा का रखें विशेष ध्यान, धन के देवता कुबेर की बनी रहेगी कृपा
Photo Credit: Times of India

Vastu tips for home: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विस्तार से वर्णन किया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर वस्तु में ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति की जिंदगी पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। घर में रखी हुए कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है, जब वह उसकी सही दिशा और जगह पर रखी गई हो। वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा बताया गया है। इसलिए जानकार मानते हैं कि इस दिशा मे कोई भी वस्तु रखते समय विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर की उत्तर दिशा में दोष हो तो आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही घर में हमेशा क्लेश और दरिद्रता छाई रहती है। वहीं अगर यह दिशा सभी तरह के दोषों से मुक्त है तो आपका घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है। इस लेख में हम जानेंगे कि घर की उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें रखने से आप पर हमेशा धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है।

तिजोरी: घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में तिजोरी रखने से आपको कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी, साथ ही घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

पिरामिड: वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में नीला पिरामिड रखने से घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है। आप चाहें तो इस दिशा की दीवारों पर नीला पेंट भी करवा सकते हैं।

भगवान गणेश और मां लक्ष्मी:  वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति रखनी चाहिए। साथ ही इस स्थान की अच्छी-तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है और आपको कभी पैसों की तंगी नहीं होती।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article