Jau Remedies For wealth: हिंदू धर्म में जौ का इस्तेमाल पूजा-पाठ, धर्म, अनुष्ठान के लिए किया जाता है। जौ को धर्म आध्यात्म का प्रतीक माना गया है। हिंदू धर्म में जौ पवित्र और शुभ मानी जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि जौ दान करने से सोने के दान के बराबर पुण्य मिलता है। जौ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जौ में मां दुर्गा का अंश विद्यमान होता है। नवरात्रों में जौ का विशेष महत्व होता है। जौ से कई टोटके भी किए जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जौ के टोटके से घर में सुख शांति आती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानते हैं जौ के इन टोटकों के बारे में...
जौ से उतारे बीमार व्यक्ति की नजर
बीमारी से छुटकारा पाने के लिए जौ से टुटका काफी लाभदाय होता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है और दवाइयों के बावजूद भी बीमारी ठीक नहीं हो रही है तो ऐसे में बीमार व्यक्ति के वजन के बराबर जौ से व्यक्ति की नजर उतारे। फिर इसे पानी में बहा दें। ऐसा करने से व्यक्ति जल्द ठीक हो जाता है।
राहु दोष से मिलेगा छुटकारा
अगर व्यक्ति पर राहु दोष से परेशान हैं तो शनिवार के दिन जौ के साथ कोयला, कच्चा दूध, नारियल, तिल, तांबा और दूर्वा लेकर बहते जल में बहा दें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से राहु के अशुभ प्रभाव से जल्द मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा शनिवार के दिन कबूतर को जौ खिलाने से राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम होता है।
ऐसे मिलेगा कर्ज से छुटकारा
ज्योतिष के अनुसार, कर्ज से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले एक मुट्ठी जौ लेकर लाल कपड़े में बांध लें। इसके बाद इसे बेड के नीचे सिरहने में रख दें और अगली सुबह इसे पशु-पक्षियों या जरुरतमंदों के बीच बांट दें।
भगवान विष्णु को करें जौ अर्पित
मान्यता है कि रोजाना भगवान विष्णु के जौ अर्पित करने से बिगड़े काम बनते हैं। साथ ही घर में समृद्धि आती है। इस उपाय को करने से कभी भी व्यक्ति को आर्थिक संकटों से नहीं जूझना पड़ता है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

