Idol Of God According To Vastu: हिंदू धर्म में हर देवी-देवताओं का विशेष महत्व है। लोग अपने घरों के मंदिरों में पूजा-पाठ और प्रार्थना करने के लिए अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्ति विराजमान करते हैं ताकि घर में सुख शांति समृद्धि बनी रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर में मूर्ति को रखने की सही दिशा व जगह का विशेष महत्व होता है। घर में गलत दिशा में भगवान की मूर्ति रखने पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही पूजा भी अधूरी मानी जाती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में देवी देवताओं की मूर्ति किस दिशा में रखनी चाहिए।
भगवान गणेश को इस दिशा में रखें
हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य करने के लिए सबसे पहले भगवान श्री गणेश जी की पूजा व आराधना की जाती है। घरों में मंदिरों में भगवान गणेश की मूर्ति जरूर विराजमान रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति मंदिर में हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा अगर आप भगवान गणेश की मूर्ति मंदिर में रखते हैं तो भगवान गणेश की सिंदूरी तस्वीर लगाना अच्छा माना जाता है।
मां लक्ष्मी को रखें दाएं ओर रखें
भगवान गणेश जी के साथ माता लक्ष्मी की तस्वीर जरूर लगाई जाती है। अगर आप के मंदिर में माता लक्ष्मी की मूर्ति रखी है तो उनका स्थान वास्तु के अनुसार भगवान गणेश के दाई ओर होता है। कुछ लोग भगवान गणेश जी के साथ माता लक्ष्मी की तस्वीर को बाईं तरफ रख देते हैं, लेकिन बता दें माता लक्ष्मी गणेश जी की मां है। इसलिए उन्हें दाएं तरफ ही रखा जाना चाहिए।
इस दिशा में हो शिवलिंग का मुख
वहीं कुछ लोग घरों के मंदिरों में शिवलिंग भा रखते हैं। ऐसे में शिवलिंग की सही दिशा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शिवलिंग का मुख उत्तर की दिशा की तरफ होना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

