Mehendi In Sawan: क्या है सावन में मेंहदी का महत्व, सावन में क्यों लगाई जाती है हाथों में मेंहदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 08:18 PM IST

Sawan Month 2022: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए सबसे खास है। सावन के महीने में मंदिरों में भक्तों का तांता लगना भी शुरू हो गया है। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को रखा जा चुका है। सावन के महीने में महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। ऐसा माना जाता है कि हाथों में मेहंदी लगाना शुभ होता है।

Mehendi In Sawan: क्या है सावन में मेंहदी का महत्व, सावन में क्यों लगाई जाती है हाथों में मेंहदी
Photo Credit: Instagram

Importance Of Mehndi In Sawan: सावन का महीना 14 जुलाई को शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। यह महीना शिव भक्तों के लिए भी सबसे खास महीना होता है। इस दिन भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में विधि विधान से पूजा करने पर भगवान शिव हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस साल सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं।

पहला सोमवार 18 जुलाई को हो चुका है, जबकि दूसरा सावन का व्रत 25 जुलाई को रखा जाएगा। सावन के महीने में महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन में मेहंदी लगाना शुभ होता है। कहा जाता है कि सावन का महीना बिना मेहंदी के अधूरा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के महीने में मेहंदी क्यों लगाई जाती है? और इसका क्या महत्व है? आइए जानते हैं इस बारे में...

मेहंदी लगाना माना जाता है शुभ

सावन के महीने में मेहंदी लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। सावन के महीने में सुहागन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि मेहंदी लगाने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता मजबूत होता है और प्यार बढ़ता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में महिला के हाथ में मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है पति का प्यार उतना ज्यादा मिलता है। मेहंदी महिला के सोलह सिंगार में शामिल है। इसलिए यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

मेहंदी से होता है तनाव दूर

इसके अलावा मेहंदी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। इस कारण इसे लगाने से शरीर को ठंडक मिलती है। शरीर की गर्मी दूर होती है। मेहंदी लगाने से तनाव भी दूर होता है। मेहंदी की महक हर इंसान का स्ट्रेट को दूर करता है। मेहंदी लगाने से स्किन संबंधित बीमारियां भी दूर होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article