Horoscope Today, 31 August 2022: गणेश चतुर्थी आज, किस राशि को मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद, चंद्रमा की चाल से रहें सावधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 07:04 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 August 2022: बुधवार यानी 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। यहां देखें कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल। जानें किन राशियों पर बरसने वाली है गणपति की कृपा। आज चांद भी अपनी राशि बदलेगा। इसलिए इस राशि के लोग पूरी तरह सावधान रहें।

Horoscope Today, 31 August 2022: गणेश चतुर्थी आज, किस राशि को मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद, चंद्रमा की चाल से रहें सावधान

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 August 2022: आज चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र में है व 12:05 pm तक कन्या तत्पश्चात तुला राशि में जाएंगे। सूर्य स्वराशि सिंह व शनि भी स्वराशि मकर में है। गुरु मीन में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व कन्या राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 31 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज राशि स्वामी मंगल व गुरु शुभ हैं।12:05 pm के बाद सप्तम चन्द्रमा व दशम शनि जॉब में या नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।

वृष राशिफल

 आज का दिन 12:05 pm तक व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। 12:05pm के बाद रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। तुलसी वृक्ष लगाएं।

मिथुन राशिफल

आज के दिन 12:05 pm के बाद दो दिन तक जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज 12:05 pm के बाद चतुर्थ भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। माता दुर्गा जी की उपासना करें।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।शमी का पेड़ लगाएं।

सिंह राशिफल

12:05 pm के बाद इस राशि से तृतीय चन्द्रमा व इस राशि का सूर्य जॉब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। शिव मंदिर के आस पास बेल का पेड़ लगाएं।

कन्या राशिफल

12:05 pm पर चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय तथा गुरु सप्तम हो जाएंगे। पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

12:05 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में व  शनि मकर में  रहेंगे। जॉब को लेकर तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज कन्या व मकर के  मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य सिंह 12:05 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मेष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल व लाल फलों का दान करें।

धनु राशिफल

आज सूर्य भाग्यभाव में है। 12:05 pm के बाद चन्द्रमा एकादश है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

मकर राशिफल

12:05 pm के बाद चन्द्रमा तुला व गुरु मीन में रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं। जॉब में अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।

कुंभ राशिफल 

12:05 pm के बाद चन्द्रमा दशम कर्म स्थान की शुभता को बढ़ा रहा है। शुक्र व मंगल व्यवसाय में शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। सप्तम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व पीले फलों का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल

इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व 12:05 pm के बाद तुला का चन्द्रमा  शुभ फल देंगे। खष्ठम सूर्य से धन धान्य में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। राजनीति में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व उसी के सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

End of Article