Horoscope Today, 25 August 2022: आज पुष्य नक्षत्र में ये राशियां होंगी मालामाल, इनको मिलेगा परिवार से तनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 10:16 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 August 2022: 25 अगस्त को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। जानें किनको मिलेगा पुष्य नक्षत्र का लाभ।

Horoscope Today, 25 August 2022: आज पुष्य नक्षत्र में ये राशियां होंगी मालामाल, इनको मिलेगा परिवार से तनाव

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 August 2022: आज चन्द्रमा वृष राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। सूर्य सिंह व गुरु मीन में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर,कुम्भ व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 25 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ प्रभाव शुभ है। मकर का शनि व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन जॉब के लिए प्रमोशन के समय का है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक अनुष्ठान की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। रुका धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल

इस राशि से द्वादश गोचर कर रहा चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य सिंह, चन्द्रमा कर्क तथा गुरु सप्तम हैं। यात्रा में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाए।मकर व मीन राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। अन्न दान करें।

तुला राशिफल

 चन्द्रमा दशम व सूर्य एकादश में है। जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज कर्क व मकर राशि के  मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

चन्द्रमा कर्क व पंचम गुरु है। आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

धनु राशिफल

आज सूर्य नवम  व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

मकर राशिफल

सूर्य अष्टम व चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे। शनि इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व लाल रंग शुभ है। 

कुंभ राशिफल 

गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से खष्ठम लाभ का योग बना रहे हैं। घर में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैगनी व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तक का दान करना श्रेयष्कर है।   

मीन राशिफल

पॉलिटिक्स में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज कर्क में है। इससे पंचम भाव में शुभता बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

End of Article