Aaj Ka Panchang: 25 अगस्त का पंचाग- आज त्रयोदशी तिथि पर कब बन रहा है शुभ मुहूर्त, इस समय लगेगा राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 10:19 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 25 August 2022: आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यहां देखें 25 अगस्त, दिन गुरुवार का संपूर्ण पंचाग। जानें कब है शुभ समय और कब रहेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: 25 अगस्त का पंचाग- आज त्रयोदशी तिथि पर कब बन रहा है शुभ मुहूर्त, इस समय लगेगा राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 25  August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज गुरुवार का पावन पर्व है। आज भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। पुष्य नक्षत्र है। आज अन्न दान करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल व कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। 

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखना फलदायी रहेगा।

Aaj Ka Panchang 25 August 2022 in Hindi

दिनांक - 25 अगस्त 2022
दिवस - गुरुवार
माह - भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष, 
तिथि - त्रयोदशी  
सूर्योदय - 05:59am
सूर्यास्त - 06:46 pm
नक्षत्र - पुष्य





सूर्य राशि - सिंह
चन्द्र राशि - कर्क
करण - वणिज
योग - वरियान


25 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

25 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:56 am से 12:48 pm तक 

25 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:29pm से 03:28 pm तक

25 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:19pm से 06:56pm तक

25 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक 

End of Article