Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 July 2022: आज सूर्य कर्क व चन्द्रमा वृष राशि में है व कृतिका नक्षत्र है। गुरु मीन में व शनि मकर में वक्री हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय व जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 23 July 2022 in Hindi
मेष राशिफल
आज चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का चतुर्थ गोचर जांब में पद परिवर्तन दे सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।व्यवसाय में सुखद लाभ के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
वृष राशिफल
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
मिथुन राशिफल
आज के दिन सूर्य का इस राशि से द्वितीय गोचर आपके अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
कर्क राशिफल
सूर्य इसी राशि में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज एकादश भाव में शुभ है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। रुद्राभिषेक करें। आज सात अन्न का दान करें।
सिंह राशिफल
इस राशि से खष्ठम शनि,कर्क का सूर्य व वृष का चन्द्रमा शुभ है। गुरु व दशम चन्द्रमा जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी यात्रा की योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
कन्या राशिफल
सूर्य एकादश भाव में है। चन्द्रमा आज इसी राशि से नवम में है। गुरु नवम मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। यात्रा से लाभ हो सकता है।
तुला राशिफल
चन्द्रमा अष्टम तथा सूर्य दशम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। सुंदरकांड का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। जॉब में आवेश पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशिफल
गुरु पंचम भाव गोचर करके सन्तान को प्रगति देंगे। चन्द्रमा वृष का मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। वृष व कर्क
राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व सफेद शुभ है।तिल व उड़द का दान करें।
धनु राशिफल
चन्द्रमा रोग भाव को मजबूत करेंगे। आज गुरु चतुर्थ व सूर्य कर्क में गोचररत है। स्वास्थ्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें।
मकर राशिफल
गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा पंचम भाव में गोचर करेंगे। शनि इसी राशि में हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है।
कुंभ राशिफल
चन्द्रमा चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वादश में है। जॉब को लेकर मन खुश रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। खष्ठम सूर्य शुभ रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। भगवान शिव जी की उपासना करें। तिल व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।
मीन राशिफल
गुरु इसी राशि में बैंकिंग व टीचिंग जॉब के करियर में उन्नति देंगे। चन्द्रमा आज इसी राशि से तृतीय में है, इससे व्यवसाय में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। लाल व पीला रंग शुभ है।

