Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2022 का पंचांग, जानें शनिवार की तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 05:58 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 23 July 2022: देखें 23 जुलाई, शनिवार का पूरा पंचांग। जानें क्या होगी आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय रहेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2022 का पंचांग, जानें शनिवार की तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 23 July 2022 in Hindi: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की दशमी है।कृतिका नक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है।

आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 23 July 2022 in Hindi

दिनांक - 23 जुलाई 2022
दिवस - शनिवार
माह - श्रावण,कृष्ण पक्ष, 
तिथि - दशमी 11:29am तक, फिर एकादशी 
सूर्योदय - 05:39am
सूर्यास्त - 07:19pm
नक्षत्र - कृतिका
सूर्य राशि - कर्क
चन्द्र राशि- वृष
करण - विष्टि
योग - गण्ड









23 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

23 जुलाई 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:53am से 12:45 pm तक।

23 जुलाई 2022 का विजय मुहूर्त- 02:31pm से 03:26 pm तक

23 जुलाई 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:41pm से 07:06pm तक

23 जुलाई 2022 का अशुभ मुहूर्त

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

End of Article