अध्यात्म

Bhai Dooj Puja Samagri List: भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट, नोट करें भैया दूज की पूजा में किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

Bhai Dooj Puja Samagri List, भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट: भाई दूज की पूजा में क्या क्या सामान लगेगा, पूजा से पहले यहां चेक करें भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट इन हिंदी।

Image

Bhai Dooj Puja Samagri List, भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट

Bhai Dooj Puja Samagri List, भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्यार को समर्पित होता है। दिवाली के बाद आने वाला यह पर्व हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को घर बुलाकर उनका तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह जाहिर करते हैं।

इस त्योहार पर तिलक लगाने से लेकर आरती करने तक कई छोटी-छोटी रस्में निभाई जाती हैं। ऐसे में पूजा के समय किसी जरूरी चीज की कमी न रह जाए, इसके लिए पहले से तैयारी करना बेहतर रहता है। अगर आप भी इस बार भाई दूज की पूजा करने वाली हैं, तो पूजा की थाली सजाने से पहले जरूरी सामान की लिस्ट जरूर देख लें। यहां जानिए भाई दूज की पूजा में किन चीजों की जरूरत पड़ती है, भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट इन हिंदी।

भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट

भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाने के साथ साथ पहले भगवान विष्णु और गणेश की पूजा की जाती है। फिर चावल के आटे से चौक तैयार किया जाता है।

तिलक लगाने के लिए जरूरी सामग्री

रोली या कुमकुम

चंदन

अक्षत यानी साबुत चावल

हल्दी

नारियल

गोला (सूखा नारियल)

सिंदूर (परंपरा के अनुसार)

पूजा की थाली में रखें ये सामान

पूजा की थाली

छोटा दीपक

घी या तेल

रुई की बत्ती

माचिस या लाइटर

धूपबत्ती और अगरबत्ती

फूल और फूलों की माला

पूजा और आरती के लिए सामग्री

पूजा का जल या गंगाजल

कलावा या मौली

कपूर

घंटी

पूजा का आसन

चौकी सिर ढंकने के लिए छोटा तोलिया या रुमाल

तिलक के बाद भाई को आरती कर मिठाई खिलाई जाती है। जिसके लिए आप पहले से ही मिठाई, नारियल, मौसमी फल आदि तैयार रख सकते हैं।

Bhai Dooj Puja Mantra (भाई दूज पूजा का मंत्र)

गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े। भाई दूज पर भाई को टीका लगाने के बाद इस मंत्र का जाप जरूर करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article