Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर अपनी राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 08:28 AM IST

Hanuman Jayanti 2022 Date, Mantra: हनुमान जयंती हर साल धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल को मनाई जा रही है। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर अपने राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करने से दुखों का निवारण हो जाता है।

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर अपनी राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी कष्ट
Photo Credit: Instagram

Hanuman Jayanti 2022 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Mantra: हनुमान जी का जन्म चैत्र माह के पूर्णिमा को हुआ था। इस दिन देशभर में महाबली हनुमान जी की जयंती मनाई जाती है। इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल यानी आज मनाई जा रही है। हनुमान जयंती साल में दो बार मनाई जाती है। एक बार हनुमान जयंती भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है, जबकि दूसरी बार हनुमान जयंती विजय अभिनंदन समारोह के तौर पर मनाई जाती है। हनुमान जी दयालु हैं। मान्यता है कि हनुमान जयंती के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से और व्रत रखने से हनुमान जी प्रसन्न हो जाते हैं और हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। अगर आप भी बजरंगबली की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार मंत्र का जाप करें। इन मंत्रों के जाप से आप बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार हनुमान जी के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए या हनुमान जी के प्रभावी मंत्र 'मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥' का भी जाप कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को 'ॐ म हं हनुमते नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि

'अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥' इस मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको हनुमान गायत्री मंत्र 'ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्' का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट' मंत्र का जाप करना चाहिए।

कन्या राशि

'अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।' मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

आपको भी 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप निरंतर करते रहना चाहिए।

धनु राशि

आपको 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक 'ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा' मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

आपको भी 'ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा' हनुमान मंत्र का जाप करना चाहिए।

End of Article