कठ‍िन नहीं है भगवान व‍िष्‍णु को प्रसन्‍न करना, श्री हर‍ि की कृपा पाने के लिए हर गुरुवार करें ये 5 सरल उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2021, 06:37 PM IST

भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से घर में कभी धन की हानि नहीं होती है। उनकी पूजा-अर्चना करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न रहती हैं।

कठ‍िन नहीं है भगवान व‍िष्‍णु को प्रसन्‍न करना, श्री हर‍ि की कृपा पाने के लिए हर गुरुवार करें ये 5 सरल उपाय

भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। उनकी प्रसन्नता से घर में हमेशा धन की वर्षा होती रहती है। यदि आप प्रत्येक दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना बताएं गए 5 उपायों की तरह करें, तो आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी। इसके साथ ही  आपके घर में हमेशा धन की वर्षा होती रहेगी। तो आइए जाने वह 5 कौन से उपाय हैं, जिन्हें आप करके अपने घर में धन की बारिश करवा सकते हैं।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के 5 उपाय

1.प्रत्येक दिन करें भगवान विष्णु प्रत्येक दिन करें

भगवान विष्णु का पाठ। सुबह-सुबह नहाकर भगवान विष्णु के आगे घी का दीप जलाकर भगवान विष्णु का आवाहन करते हुए उनका पूजा करना चाहिए। गुरुवार को धन का कारक माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की प्रसन्नता होने पर धन की कभी कमी नहीं होती है।

2.पीले वस्त्र धारण करना

पीला वस्त्र और लाल वस्त्र पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता हैं। पीला वस्त्र भगवान विष्णु का प्रिय वस्त्र है। यदि आप भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीला वस्त्र पहन के सर पर हल्दी का तिलक लगाएं, तो इससे भगवान की प्रशंसा आपके ऊपर बनी रहेगी।

3. केले के पेड़ की पूजा करना

यदि आप भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद केले के सामने घी का दीपक जलाकर उनकी स्तुति करें, तो इससे भगवान की प्रशंसा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

4. पीले रंग की चीजें दान करना

पूजा करने के बाद दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता हैं, कि पूजा करने के बाद दान करने से वह पूजा सफल हो जाती है। भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद यदि आप पीले रंग की चीजें दान करें, तो इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं और उनकी प्रसन्नता आपके घर में धन को बनाएं रहेगी।

5. जानवरों को भोजन कराना

भगवान को जानवर बहुत प्रिय होते हैं। यदि आप भगवान विष्णु के पूजा करने के बाद किसी भी पशु-पक्षी को खाना खिलाते हैं, तो इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं और उनकी प्रसन्नता के साथ आपके घर में माता लक्ष्मी का बास हमेशा बना रहेगा।
 

End of Article