Guru Punima 2022: आज है गुरु पूर्णिमा? जानें इस दिन क्या करें और क्या ना करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 06:42 AM IST

Guru Punima 2022: हिंदू धर्म शास्त्रों में गुरु पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। जानें इस दिन क्या करें और क्या ना करें।

Guru Punima 2022: आज है गुरु पूर्णिमा? जानें इस दिन क्या करें और क्या ना करें

Guru Purnima 2022: आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाते हैं। इस वर्ष यह 13 जुलाई को मनाया जाएगा। इस गुरु पूर्णिमा को 05 ग्रह मंगल, बुध, गुरु, शुक्र व शनि अपनी राशि में रहकर पंच महापुरुष महायोग बना रहे हैं। यह बहुत ही शुभ योग है। इस दिन चंद्रमा पूर्ण होता है। भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यह गुरु शिष्य का पवित्र पर्व है। इस महापर्व को बहुत श्रद्धा तथा समर्पण से मनाते हैं। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान रहते हैं इसलिए इस दिन शिव उपासना के साथ साथ चंद्रमा को दूध से अर्ध्य भी देते हैं। आइए जानते हैं इस पूर्णिमा  में क्या करें क्या न करें।

गुरु पूर्णिमा पर करें ये काम (What To Do)

1- इस दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। यह दिन भगवान विष्णु जी की पूजा का है। इस धार्मिक पुस्तक का पाठ करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।
2- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नामक महामंत्र का जप करें।
3- इस दिन रात्रि में हल्दी की माला पे पीला वस्त्र धारण करके बंगलामुखी मंत्र का जप करें।
4- किसी शिवमंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें।
5- ॐ नमः शिवाय मंत्र का कम से कम रूद्राक्ष की माला पर 7 माला जपें।
6- गरीबों में अन्न तथा वस्त्र का दान करें।
7- इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का अनंत पुण्य मिलता है।
8- श्री कृष्ण मंदिर में बांसुरी अर्पित करें।
9- मंदिर में भंडारा करवाएं।
10-इस दिन असत्य मत बोलें।
11- मन,वचन तथा कर्म से अहिंसा का पालन करें।
12- श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
13- किसी गोशाला में जाएं तथा गो माताओं को भोजन कराएं।
14- घर के मंदिर में अखंड घी का दीपक जलाएं।












इस पर्व पर क्या न करें (What Not To Do)

1- किसी से धन उधार मत लें।
2- यदि आप  राहुकाल मे धन देते हैं तो आपके लिए यह दोषपूर्ण है।अतः इस दिन राहुकाल का ध्यान रखें।
3- गुरु,माता तथा पिता को कटु वचन मत कहें।
4- आज घर में गंदगी कदापि मत हो।पूरा घर साफ सुथरा रखें।
5- इस पावन पर्व पर मांसाहारी भोजन कदापि मत करें।
6- किसी को ऐसा वचन न बोलें कि उसके हृदय को चोट पहुंचे।
7- इस दिन शराब या किसी प्रकार का धूम्रपान मत करें






इतनी बातों का ध्यान रखने से गुरु पूर्णिमा का पर्व आपके लिए शुभ फलों की प्राप्ति करवाएगा तथा समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

End of Article