Ganesh Chaturthi 2022 Family: दो पत्नी और दो पुत्र, क्या आप जानते हैं कैसा है गणेश जी का संपूर्ण परिवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 09:31 AM IST

Ganesh Chaturthi 2022 Family: भगवान श्री गणेश को भोलेनाथ और पार्वती पुत्र के रूप में जाना जाता है।शास्त्रों और पुराणों में भगवान गणेश की उत्पत्ति के बारे में कई किस्से और कहानियां प्रचलित हैं। लेकिन क्या आप श्रीगणेश के संपूर्ण परिवार के बारे में जानते हैं।

Ganesh Chaturthi 2022 Family: दो पत्नी और दो पुत्र, क्या आप जानते हैं कैसा है गणेश जी का संपूर्ण परिवार

Ganesh Chaturthi 2022 Family: भगवान श्री गणेश को दुखहर्ता और मंगलकारी कहा जाता है। क्योंकि वे अपने भक्तों के सारे दुख और कष्ट हर लेते हैं। गणेश जी की पूजा करने से हर कार्य मंगल होता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी बुधवार 31 अगस्त 2022 को होगी। गणेश जी के संपूर्ण जीवन से जुड़ी कई कथाएं और कहानियां सुनने को मिलती हैं। लेकिन क्या आप गणेश जी के संपूर्ण परिवार के बारे में जानते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भगवान गणेश के संपूर्ण परिवार के बारे में।

शिव-पार्वती हैं गणेश जी के माता-पिता ( Ganesh Chaturthi 2022 Family)

देवों के देव महादेव भगवान श्रीगणेश के पिता हैं। वहीं पर्वतराज हिमालय व मैना पुत्री देवी पार्वती भगवान गणेश की माता हैं।

भगवान गणेश के बड़े भाई हैं कार्तिकेय

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान गणेश के बड़े भाई का नाम कार्तिकेय है। कार्तिकेय के अलावा भगवान गणेश जी के चार और भाई हैं, जिनका नाम सुकेश, जालंधर, अय्यप्पा और भूमा है।

रिद्धि सिद्धि भगवान गणेश की दो पत्नियां हैं

विघ्नहर्ता गणपति की दो पत्नियां हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान गणेश जी की दोनों पत्नियां रिद्धि और सिद्धि बहने हैं। रिद्धि और सिद्धि दोनों ब्रह्माजी की मानस पुत्रियां हैं। 

शुभ और लाभ के पिता हैं भगवान गणेश

शास्त्रों और पुराणों में शुभ प्रतीक माने जाने वाले शुभ और लाभ विघ्नहर्ता दुखहर्ता भगवान गणपति के पुत्र हैं। भगवान गणेश की बहुओं का नाम तुष्टि और पुष्टि है जो शुभ और लाभ की पत्नियां हैं। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की एक पुत्री भी है जिनका नाम संतोषी है।

आमोद और प्रमोद के दादा हैं भगवान गणेश

भगवान गणेश जी के आमोद और प्रमोद नाम के दो पौत्र भी हैं। आमोद प्रमोद भगवान गणेश जी के पुत्र शुभ और लाभ की संताने हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article