Lord Vishnu Puja: गुरुवार के दिन भूलकर भी न खाएं केला और खिचड़ी, हो सकता है बड़ा नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 12:09 PM IST

Lord Vishnu Puja: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन सच्चे दिल से भगवान विष्णु की पूजा करने पर हर मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके अलावा गुरुवार के दिन कुछ चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

Lord Vishnu Puja: गुरुवार के दिन भूलकर भी न खाएं केला और खिचड़ी, हो सकता है बड़ा नुकसान
Photo Credit: Instagram

Thursday Remedies: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे ही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना की पूर्ति होती है। खास बात यह है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा से मां लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधी परेशानियां नहीं होती है। भगवान विष्णु की पूजा काफी सरल है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन भूल कर भी कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी वह चीजें हैं।

गुरुवार को नहीं करना चाहिए केले का सेवन

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन केले का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन केला खाना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के वृक्ष में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है। यह भी माना जाता है कि केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का निवास होता है और गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। जिस वजह से गुरुवार के दिन केले का फल नहीं खाना चाहिए। इस दिन केला भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है। भगवान विष्णु को केले का भोग लगाने के बाद केला दान कर देना चाहिए। गुरुवार के दिन व्रत रखने वाले लोगों को भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए।

नहीं खानी चाहिए खिचड़ी

गुरुवार को पीले रंग का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि गुरुवार के दिन पीला कपड़ा पहन कर पूजा करने से भगवान विष्णु को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है और उनकी कृपा भी हमेशा बनी रहती है। ऐसे ही गुरुवार के दिन खिचड़ी भी नहीं खानी चाहिए। हिंदू धर्म के मुताबिक गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से व्यक्ति को धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा परिवार में दरिद्रता भी आती हैं। इसलिए गुरुवार के दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए।

नहीं करना चाहिए ये काम

इसके अलावा यह भी मान्यता है कि गुरुवार के दिन नाखून, बाल, दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन यह कार्य करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ता है।

 (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article