Chanakya Niti for Women: जिन महिलाओं में होते हैं ये चार खास गुण, बदल देती हैं परिवार की किस्‍मत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 06:35 AM IST

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्‍य ने अपने नीतिशास्त्र में महिलाओं के गुणों का बखान करते हुए ऐसे पुरुषों को भाग्यशाली बताया है, जिनकी पत्नियों में ये 4 खास गुण होते हैं। आचार्य के अनुसार इनके रिश्‍ते और परिवार में कभी भी परेशानी नहीं आती है।

Chanakya Niti for Women: जिन महिलाओं में होते हैं ये चार खास गुण, बदल देती हैं परिवार की किस्‍मत

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के माध्‍यम से चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बना दिया था। नीतिशास्‍त्र में मनुष्य के कल्याण के लिए कई उपाय बताए गए हैं। अगर व्‍यक्ति उनकी नीतियों पर ठीक से ध्यान देकर उसे अपने जीवन में अपनाए तो वह एक सहज जीवन बीता कर सकता है। नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्‍य ने महिलाओं के गुणों का बखान करते हुए ऐसे पुरुषों को भाग्यशाली बताया है, जिनकी पत्नियों में ये 4 खास गुण होते हैं।

धैर्यवान महिला

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, जिन महिलाओं में धैर्य रखने का गुण होता है, वो अपने परिवार और पति को कभी भी बीच रास्‍ते नहीं छोड़ती। ऐसी महिलाएं हर परिस्थिति में अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं और मौका मिलने पर आगे बढ़कर पूरी मदद भी करती हैं। ये महिलाएं अपने पति का मनोबल बढ़ा कर उन्‍हें आगे बढ़ने में मदद करती हैं।

धार्मिक व संस्कारी

नीतिशास्‍त्र के अनुसार, शिक्षित व संस्कारी महिलाओं के अंदर सही-गलत में अंतर करने की समझ होती है। ऐसी महिलाएं अपने बच्चों को भी संस्कारी बनाती हैं। ऐसी महिला जिस घर में रहती है, वह घर हमेशा खुशहाल रहता है। बच्चों में अच्छे संस्कार आने से कुल व परिवार दिन रात तरक्‍की करता है।

धन बचाने वाली

आचार्य चाणक्य के अनुसार, वो व्‍यक्ति बेहद भाग्‍यशाली हो होता है, जिसकी पत्‍नी मुश्किल समय के लिए पैसों की बचत करती हैं। ऐसी महिला अपने परिवार को हर मुश्किल समय से बाहर निकाल लेती हैं। इनके द्वारा बचाया हुआ धन परिवार को संकट से उबारने में बहुत काम आता है।

शांत स्वभाव वाली

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार जिस व्यक्ति को शांत स्वभाव की पत्‍नी मिलती है, उसे अपने आपको सबसे ज्‍यादा भाग्‍यशाली मानना चाहिए। ऐसे लोगों के परिवार में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है। वहीं ऐसी महिलाएं घर में सुख शांति का माहौल बनाए रखती है। ये विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सूझ-बूझ से काम लेतते हुए परिवार को टूटने से बचा लेती हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article