Ayodhya Ram Navami: रामनवमी पर अयोध्या में जन्मभूमि पर विशेष पूजा, यहां देखें सीधा प्रसारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 11:37 AM IST

Ayodhya Ram Navami: रामनवमी के मौके पर आज अयोध्या में राम जन्मभूमि से समारोहों और विशेष पूजा का सीधा प्रसारण किया जा रहा। यहां जानें कि आप कहां और कैसे इस प्रसारण को लाइव देख सकते हैं।

Ayodhya Ram Navami: रामनवमी पर अयोध्या में जन्मभूमि पर विशेष पूजा, यहां देखें सीधा प्रसारण
Photo Credit: ANI

Ayodhya Ram Navmi Celebrations: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज अयोध्या में राम जन्मभूमि से रामनवमी   और अन्य समारोहों का सीधा प्रसारण करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर राम जन्मभूमि से सीधे सभी रामनवमी समारोहों का सीधा प्रसारण हो रहा। सुबह 11:30 बजे से डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण हो रहा है। ऐसा पहली बार है जब रामनवमी के मौके पर लोग रामलला के सीधे दर्शन कर सकेंगे। इस प्रसारण को दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है।  

2 अप्रैल से शुरू हुए नवरात्रि आज समाप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर राम जन्मभूमि और शेष अयोध्या में भव्य रामनवमी समारोह निर्धारित हैं। राम जन्मभूमि के अंदर बने अस्थाई मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। रामनवमी के अवसर पर आज लगभग 20-25 लाख भक्तों के अयोध्या आने की संभावना है। 

अयोध्या के सूचना विभाग के उप निदेशक मुरलीधर सिंह के अनुसार, राज्य सरकार ने दूरदर्शन और न्यूज एजेंसी ANI पर रामनवमी समारोह के लाइव प्रसारण की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, अयोध्या के चुनिंदा स्थानों पर LED स्क्रीन के माध्यम से राम जन्मभूमि पर होने वाले सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। अगस्त 2020 में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या में यह पहला भव्य रामनवमी उत्सव है। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में अयोध्या में नवरात्रि समारोह रद्द कर दिए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि भक्तों को असुविधा से बचाने के लिए 9-10 अप्रैल को अष्टमी और नवमी पर कोई भी वीआईपी अयोध्या नहीं जाए। अगर कोई वीआईपी इन दो दिनों में अयोध्या जाता है, तो वह आम नागरिक की तरह ही जाए।

End of Article