Daan Ke Niyam: जान लें दान के नियम, हमेशा रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 03:02 PM IST

Vastu Tips To Get Rid Of Financial Crisis: अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत करके कमाई करता है। ज्योति शास्त्रों के नियम के मुताबिक अपनी कमाई का कुछ भाग जरूर दान करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

Daan Ke Niyam: जान लें दान के नियम, हमेशा रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Photo Credit: Instagram

Astro Tips For Money Problem: घर में सुख शांति समृद्धि के लिए व्यक्ति तरह-तरह के उपाय करता है, ताकि घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहें और व्यक्ति हर तरह की आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सके। हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी मूलभूत और भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए के लिए कभी भी धन की कमी न हो। हर व्यक्ति आर्थिक तंगी से बचने के लिए कई उपाय व वास्तु नियम का पालन करता है। व्यक्ति अपने परिवार के लिए दिन-रात मेहनत करके कमाई करता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार अपने कमाए हुए धन का कुछ भाग जरूर दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति सभी आर्थिक संकटों से से मुक्ति पा सकता है और उसपर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा रहती है। आइए जानते हैं कमाई का कितना धन दान करना चाहिए व आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को क्या करना चाहिए।

कमाई का दसवां भाग भगवान को करें दान

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति को अपनी मेहनत की कमाई का दसवां भाग भगवान को समर्पित करना चाहिए। इसके लिए आप किसी सत्कर्मों में लगा सकते हैं। दान हमेशा खुशी मन से देना चाहिए।

खुद जाकर करना चाहिए दान

दान हमेशा खुद जाकर देना चाहिए। खुद जा कर दिया हुआ दान उच्चतम दान माना जाता है, जबकि घर बुलाकर दिया गया दान मध्यम फलदाई दान माना जाता है।

हाथ में देकर करें दान

तिल, कुश, जल और चावल इनको हाथ में देकर दान देना चाहिए। अन्यथा उस दान पर भव्य दैत्य अधिकार कर लेते हैं। पितरों को तिल के साथ तथा देवताओं को चावल के साथ दान देना शुभ माना जाता है।

घी का दीपक जलाएं

अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज शाम को पौधे के पास देसी धी से भरा मिट्टी का दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप में बनी रहेगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article