Astrology Tips For Graha Dosh: ग्रह दशा खराब होने के कारण बार-बार लगती है चोट, जानें किस चीज का करें दान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 06:18 AM IST

Astrology For Graha Dosh: यदि आप बार-बार चोटिल हो रहे हैं तो इसका कारण ग्रह दोष हो सकता है। ग्रहों की स्थिति अशुभ या नीच होने पर व्यक्ति को चोट लगती है। लेकिन कुछ उपायों से आप सुरक्षित रह सकते हैं और दुर्घटना से बच सकते हैं।

Astrology Tips For Graha Dosh: ग्रह दशा खराब होने के कारण बार-बार लगती है चोट, जानें किस चीज का करें दान

Astrology Tips For Graha Dosh: व्यक्ति यदि बार-बार बड़ी या छोटी दुर्घटना का शिकार हो रहा है तो यह चिंता का विषय है। अगर आप इसे महज दुर्घटना या जाने-अनजाने में गलती समझ रहे हैं तो यह आपकी भूल है। दुर्घटना का संबंध ग्रहों से होता है। इसलिए अगर आप बार-बार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं तो सबसे पहले ग्रहों की स्थिति पर विचार करें। कुंडली में शनि, चंद्रमा, राहु जैसे ग्रहों की स्थिति अशुभ होने से व्यक्ति को दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। इसलिए दुर्घटना को अकारण न समझें, बल्कि दुर्घटना होते ही ग्रहों की स्थिति पर ध्यान दें और इससे संबंधित उपाय अवश्य करें।

दुर्घटना के लिए आमतौर पर शनि, राहु, मंगल जैसे ग्रह जिम्मेदार होते हैं। जैसे कुंडली में शनि कमजोर होने पर हड्डियां प्रभावित होती है, राहु का असर दीमाग और आंखों पर पड़ता है और मंगल दोष के कारण सिर में बार-बार चोट लगती है। लेकिन सभी 9 ग्रहों का प्रभाव किसी न किसी तरह के हमारे शरीर को प्रभावित करता है। कहा जाता है कि चोट के समय जिस राशि का अधिक प्रभाव होता है, शरीर के उस हिस्से को चोट प्रभावित करती है। जानते हैं दुर्घटना या चोट से बचने के लिए किस ग्रह के लिए कौन सा दान करें।

किस ग्रह के लिए कौन सा दान और उपाय करें

  • बुध ग्रह- गाय को हरा चारा खिलाएं। हाथ में तांबे का कड़ा या छल्ला पहनें।
  • शुक्र ग्रह- चावल या किसी भी सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें। साथ ही मां लक्ष्मी की उपासना करें।
  • चंद्र ग्रह- चांदी के ग्लास से पानी पिएं। शिवजी की उपासना करने से भी चंद्र देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • गुरु ग्रह- पीली चीजों का दान करें। इस दिन भूलकर भी केला न खाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • शनि ग्रह- शनिवार के दिन पीपल वृक्ष के पास दीपक जलाएं। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • मंगल ग्रह- लाल मसूर की दाल का दान करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
  • सूर्य ग्रह- जल में रोली मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें।

ग्रह दशा के प्रभावों के अनुसार इन चीजों का दान और उपाय करने से आप अशुभ ग्रहों को शुभ बना सकते हैं और इसका लाभ पा सकते हैं। साथ ही ग्रह दोष के कारण होने वाले दुर्घटना से भी बचा जा सकता है।

बार बार लग रही है चोट तो अपने शरीर से इस चीज का करें दान

अगर आपको बार-बार चोट लग रही है या दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं तो इसके लिए सबसे प्रभावी उपाय यह है कि आप रक्त दान करें। रक्तदान करने से शरीर से खून निकलता है और रक्त के बहने से दुर्घटना के योग खत्म हो जाते हैं। साथ ही रक्तदान से शरीर भी स्वस्थ रहता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article