अंक ज्योतिष, 10 फरवरी 2022: 03 अंक वालों के व्यवसाय में होगी उन्नति, जानें अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2022, 02:40 PM IST

Ank rashifal, Today Numerology 10 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार गुरुवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 10 फरवरी का दिन?

अंक ज्योतिष, 10 फरवरी 2022: 03 अंक वालों के व्यवसाय में होगी उन्नति, जानें अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

आज का अंकफल, 10 फरवरी 2022: :आज 10 फरवरी  2022 है। 10 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। अंक 01 सूर्य का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज 10-02-2022 का भाग्यांक 09 हुआ। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 10 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today:  जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 09 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व मंगल व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा।अंक 03 का सपोर्ट जॉब में नवीन पद की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- मंगल हेल्थ से प्रॉब्लम दे सकता है।


Ank rashifal today:  जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज के भाग्यांक 09 व इस अंक के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसर प्रदान करेगा। सूर्य व मंगलभाव जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
 



Ank rashifal today:  जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु,सूर्य व आज का भाग्य स्वामी मंगल जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे। 
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।


Ank rashifal today:  जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 व 06 का प्रभाव उन्नति देगा। सूर्य जॉब में पद परिवर्तन में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ पहले से बेहतर रहना चाहिए।


Ank rashifal today:  जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता की बात है। जॉब में जन्मांक 03 व 05 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।        
स्वास्थ्य- उदर रोग से कष्ट हो सकता है।


Ank rashifal today:  जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में जन्मांक 02 व 03 की सहायता से सफलता मिलेगी। मंगल व सूर्य जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर खुश रह सकते हैं।


Ank rashifal today:  जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 03 
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 03 के उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी मंगल व इस अंक का स्वामी केतु है। मंगल व सूर्य का सपोर्ट जॉब में प्रमोशन के लिए सुखद संकेत है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। गुड़ का दान करें।


Ank rashifal today:  जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व मंगल का प्रभाव जॉब में थोड़ा तनाव दे सकता है ।अंक 03 व 07 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।


Ank rashifal today:  जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी व भाग्य स्वामी मंगल आज के अंक स्वामी सूर्य के साथ जॉब में प्रोग्रेस दे सकते हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।


End of Article