Akshaya Tritiya Ke Upay: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय, मिलेगी असीम कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 05:04 PM IST

Akshaya Tritiya 2022 Ke Upay (अक्षय तृतीया के टोटके): यदि आप अक्षय तृतीया के दिन इन उपायों को करें, तो माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी असीम कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गरीबों को दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

Akshaya Tritiya Ke Upay: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय, मिलेगी असीम कृपा

Akshaya Tritiya 2022 Ke Upay: इस साल अक्षय तृतीया 3 मई दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। इसी वजह से अक्षय तृतीया के दिन अधिकांश लोग नया व्यापार, पूजा पाठ, गृह प्रवेश या विवाह जैसे शुभ कार्य करते हैं। यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। 

ऐसी मान्यता है, कि इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करने आती है। हिंदू धर्म में यह दिन सोना खरीदने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है, कि इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की बरसात होती हैं। शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन यदि आप कुछ उपायों को भी अपना लें, तो माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी असीम कृपा आपके ऊपर बरस सकती हैं। तो चलिए अक्षय तृतीया से पहले माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाले उन उपायों को जान लें। 

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के उपाय

1. अक्षय तृतीया के दिन सोना या चांदी की खरीदारी जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोने या चांदी की खरीदारी करने से बरकत आती हैं।

2. अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखें। इससे देवी लक्ष्मी आकर्षित होती है। आपको बता दें माता लक्ष्मी के तरह कौड़ी भी समुंद्र से उत्पन्न हुआ है।

3. अक्षय तृतीया के दिन केसर और हल्दी से देवी लक्ष्मी की करें पूजा। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है।

4. अक्षय तृतीया के दिन घर में पूजा स्थान में एकाक्षी नारियल स्थापित करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

5.  अक्षय तृतीया के दिन अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पंखा, खड़ाऊ, कलर, सत्तू, खरबूजा, ककड़ी जैसे मौसमी फल, शक्कर और घी ब्राह्मणों को अवश्य दान करें। इससे पितरों की असीम कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रह सकती है।

6.  मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन जरूरतमंद लोगों को बिना मांगे उनकी आवश्यकता की चीजें दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

7.  इस दिन कन्यादान करने का विशेष महत्व है। इसलिए कुछ लोग इस दिन अपने कन्या का विवाह करते हैं। अक्षय तृतीया के दिन दान करने से सूर्य लोक की प्राप्ति होती है। इस तिथि को व्रत रखने से व्यक्ति ऋद्धि, वृद्धि एवं श्री से संपन्न होता हैं। इस दिन कोई भी किए कार्म अक्षय हो जाते हैं। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन शुभ कर्म ही करने चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article