Chanakya Niti: अगर घर में हो रही हैं ये 5 घटनाएं तो हो जाएं सतर्क, आर्थिक संकट का हैं ये संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 02:36 PM IST

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्‍त्र में भौतिक जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के कई तरीके बताए हैं। साथ ही मुश्किल दौर का सामना करने के भी कई तरीके बताएं हैं। नीतिशास्‍त्र के अनुसार, बुरा वक्‍त आने से पहले ही उसका आभास होने लगता है।

Chanakya Niti: अगर घर में हो रही हैं ये 5 घटनाएं तो हो जाएं सतर्क, आर्थिक संकट का हैं ये संकेत

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य को राजनीति और अर्थशास्त्र का जनक माना जाता है। साथ ही भौतिक जीवन के लिए उनके द्वारा बताई गई नीतियां भी जीवन को आसान बना देती हैं। आचार्य चाणक्‍य की नीतियों का पालन करके कोई भी व्‍यक्ति अपने जीवन को सरल और सुगम बना सकते है। साथ ही आने वाले मुसीबतों को पहले ही समझ उससे निपटने की तैयारी कर सकता है। आचार्य चाणक्‍य के नीतिशास्‍त्र के अनुसार, बुरा वक्‍त आने से पहले ही उसका आभास होने लगता है। अगर हम घर या आसपास घटने वाली कुछ घटनाओं पर गौर करें तो हमें बुरा वक्‍त आने का संकेत मिल जाएगा। नीतिशास्‍त्र में 5 ऐसे ही संकेत के बारे में बताया गया है, जो घर परिवार पर आने वाले आर्थिक संकट की तरफ इशारा करते हैं।

1. घर में लगा ​तुलसी का पौधा सूखना

आचार्य चाणक्य के नीति शास्‍त्र के अनुसार, घर में लगे तुलसी के पौधे का पूरा ध्‍यान रखें, वो सूखना नहीं चाहिए। सनातन धर्म में यह खुशहाल परिवार की निशानी होती है। अगर तुलसी का पौधा सुखने लगे तो समझ लीजिए कि आप पर आर्थिक संकट आ सकता है।

2. शीशे का बार बार टूटना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, कांच का टूटना अपशकुन होता है, यह किसी भी परिवार के लिए शुभ संकेत नहीं है। इससे घर में आर्थिक हालात खराब होते हैं और दरिद्रता निवास करने लगती है।

3. बड़े बुजुर्गों का अपमान

आचार्य चाणक्य के नीति शास्‍त्र के अनुसार, जिस घर में बड़े बुजुर्गों का अपमान किया जाता है, वहां कभी न तो लक्ष्‍मी निवास करती हैं और न ही सुख समृद्धि आती है। बड़े बुजुर्ग हमारे सम्मानीय होने के साथ जरूरतमंद भी होते हैं। ऐसे में उनका तिरस्कार करने से उनकी बद्दुआ लगती है और आपके जीवन में समस्याएं आती रहती हैं।

4. घर में झगड़े होना

झगड़ा कभी भी सही नहीं होता है। आचार्य चाणक्‍य के अनुसार, अगर आपके परिवार में आए दिन झगड़े होते हैं तो यह शुभ संकेत नहीं है, क्‍योंकि जहां क्लेश होता है, वहां कभी लक्ष्मी वास नहीं करतीं। ऐसे घर में रहने वाले लोगों को मेहनत के बावजूद असफलता का स्वाद चखना पड़ता है।

5. नियमित पूजा पाठ करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, शांति, सुख समृद्धि के लिए नियमित पूजा पाठ जरूरी है, इससे घर में शुद्धिकरण होता है। साथ ही ऐसे घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं जिस घर में पूजा पाठ नहीं होता, उसके परिवार में नकारात्मकता वास करती है।

End of Article