Aaj Ka Panchang: 08 सितंबर का पंचांग- आज भादो मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत, देखें क्या हैं पूजा के शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 09:17 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 8 September 2022: 8 सितंबर 2022, दिन गुरुवार का पंचाग विस्तार से। आज भादो मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है। देखें दिन में किस समय लगेगा राहुकाल और क्या रहेगा भोलेनाथ की पूजा का शुभ समय।

Aaj Ka Panchang: 08 सितंबर का पंचांग- आज भादो मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत, देखें क्या हैं पूजा के शुभ मुहूर्त

Panchang Today (आज का पंचांग) 8 September 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज प्रदोष का पावन पर्व है। आज भगवान शिव जी की पूजा व व्रत की जाती है। श्रवण नक्षत्र है। आज अन्न दान करें। आज गुरूवार  को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। प्रदोष में सायंकाल शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल व शहद से रुद्राभिषेक करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।

Aaj Ka Panchang 08 September 2022 in Hindi

दिनांक - 08 सितंबर 2022
दिवस - गुरुवार
माह - भाद्रपद, शुक्ल पक्ष 
तिथि - त्रयोदशी  
सूर्योदय - 06:07am
सूर्यास्त - 06:29 pm
नक्षत्र - श्रवण
सूर्य राशि - सिंह
चन्द्र राशि - मकर
करण-कौलव
योग-अतिगण्ड









08 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

08 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:56 am से 12:48 pm तक 

08 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त -02:29pm से 03:28 pm तक

08 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:19pm से 06:56pm तक

08 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
 

End of Article