25 February 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। इस अवसर पर रात्रि पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है।आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में फिर 12:05 pm के बाद धनु राशि में रहेंगे जिससे बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य रहेगा।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 25 फरवरी 2022 (Today Panchang)
| दिनांक | 25 फरवरी 2022 |
| दिवस | शुक्रवार |
| माह | फाल्गुन, कृष्ण पक्ष |
| तिथि | नवमी |
| सूर्योदय | 06:52 am |
| सूर्यास्त | 06:17 pm |
| नक्षत्र | ज्येष्ठा |
| सूर्य राशि | कुम्भ |
| चन्द्र राशि | वृश्चिक 12:05 pm तक फिर धनु |
| करण | गरज |
| योग | वणिज |

| शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 12:14 am से 12:58 pm तक |
| विजय मुहूर्त | 02:27 pm से 03:15 pm तक |
| गोधुली मुहूर्त | 06:05 pm से 06:26 pm तक |
राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

