23 जून 2022 का पंचांग: पु्ण्य संचय करने का महान दिवस, मंदिर में करें विष्णु जी के दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 01:10 PM IST

Aaj ka Panchang 23 June 2022: मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। यहां पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

 23 जून 2022 का पंचांग: पु्ण्य संचय करने का महान दिवस, मंदिर में करें विष्णु जी के दर्शन

23 June 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। रेवती नक्षत्र है। आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु  जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 23 जून 2022  
दिवस गुरुवार
माह

आषाढ़,कृष्ण पक्ष

तिथि दशमी 
सूर्योदय

05:23am

सूर्यास्त 07:21 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

मीन

करण

वणिज

योग

अतिगण्ड

अभिजीत मुहूर्त  11:53am से 12:42 pm तक
विजय मुहूर्त 02:32pm से 03:29 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:46pm से 07:19pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है।  इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article