Aaj ka Rashifal 22 June 2022: वृष राशि वालों के रुके धन का आगमन हो सकता है, गाय को गुड़ खिलाएं कन्या वाले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 02:11 PM IST

Aaj ka Rashifal 22 June 2022: मीन व वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। उड़द का दान करें मेष राशि के जातक। यहां पढ़ें 22 जून 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 22 June 2022: वृष राशि वालों के रुके धन का आगमन हो सकता है, गाय को गुड़ खिलाएं कन्या वाले

22 जून 2022 का राशिफल: आज रेवती नक्षत्र है। चन्द्रमा मकर राशि में है। शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब मिथुन राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।  आज मेष, धनु व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 22 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा दशम व एकादश शनि जॉब में लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन  द्वितीय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से नवम में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों  में मन व्यस्त हो सकता है। गुरु शुभ है व मंगल प्रदान  करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
शुभ बुध,अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के सूर्य बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के नवम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग व गुड़ का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का एकादश भाव मे  गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व गेंहू का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
कर्म भाव में सूर्य, तथा पँचम भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। आज मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल-
सूर्य अष्टम,च न्द्रमा तृतीय व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व आसमानी रंग शुभ है। चावल व लाल वस्त्र का दान करें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज गुरु चतुर्थ, चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य सप्तम भाव में हैं। व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-
गुरु तृतीय, चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य इस राशि से चतुर्थ भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व चने की दाल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
शनि इसी राशि में है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज इस राशि से चतुर्थ सूर्य शुभ हैं। इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। एकादश चन्द्रमा कर्म में में व्यस्त करेगा। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है ।कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें 

End of Article