Panchang Today (आज का पंचांग) 20 August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। रोहिणी नक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है।
आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।
Aaj Ka Panchang 20 August 2022 in Hindi
दिनांक-20 अगस्त 2022
दिवस - शनिवार
माह - भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि - नवमी
सूर्योदय - 05:53am
सूर्यास्त - 06:56pm
नक्षत्र - रोहिणी
सूर्य राशि - सिंह
चन्द्र राशि - वृष
करण - तैतिल
योग - व्याघात
20 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त
20 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53am से 12:45 pm तक।
20 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:31pm से 03:26 pm तक
20 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:41pm से 07:06pm तक
20 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल - प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

