19 जून 2022 का पंचांग: रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है, जानें रविवार का शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2022, 03:10 PM IST

Aaj ka Panchang 19 June 2022: आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। यहां पढ़ें रविवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

19 जून 2022 का पंचांग: रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है, जानें रविवार का शुभ मुहूर्त

19 June 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की  खष्ठी है। धनिष्ठा नक्षत्र है। आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है। दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ व  का अनन्त पुण्य  है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 19 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 19 जून 2022  
दिवस रविवार
माह

आषाढ़,कृष्ण पक्ष

तिथि खष्ठी 
सूर्योदय

05:24 am

सूर्यास्त 07:21 pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

कुम्भ

करण

गरज

योग

विष्कम्भ

अभिजीत मुहूर्त  11:59 am से 12:44 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 pm से 06:15 pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article