Aaj Ka Panchang: 14 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल - आज रहेगा सूर्य पूजन का दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 06:20 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 14 August 2022: देखें 14 अगस्त दिन रविवार के सभी शुभ मुहूर्त। भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर सूर्य पूजन का अच्छा योग है। जानें कितनी देर रहेगा राहु का साया।

Aaj Ka Panchang: 14 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल - आज रहेगा सूर्य पूजन का दिन

Panchang Today (आज का पंचांग) 14 August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है,10:35 pm के बाद चतुर्थी है। पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है। आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज गो माता को गुड़ खिलाएं। पंचांग से शुभ व अशुभ समय का ज्ञान होता है। दिन का शुभ समय अभिजीत मुहूर्त होता है। इस दौरान कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 14 August 2022 in Hindi

दिनांक-14 अगस्त 2022
दिवस - रविवार 
माह - भाद्रपद,कृष्ण पक्ष, 
तिथि - तृतीया 10:35pm, तक फिर चतुर्थी 
सूर्योदय - 05:54am
सूर्यास्त - 06:56pm
नक्षत्र - पूर्वभाद्रपद
सूर्य राशि - कर्क
चन्द्र राशि - कुम्भ 04:15pm तक फिर मीन
करण -वणिज
योग - सुकर्मा









14 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

14 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त -  11:59am से 12:44 pm तक।

14 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:29pm से 03:25 pm तक

14 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:09pm से 06:15pm तक

14 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
 

End of Article