Numerology Today, 14 August 2022: आज सूर्य व राहु के शुभ प्रभाव के अंक है दिन, देखें नंबर कैसे पलटेंगे आपकी किस्मत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 06:21 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 10 August 2022: देखें 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए कैसा रहेगा 14 अगस्त का दिन। आज का अंक सूर्य और राहु के शुभ प्रभाव को लाने वाला है। देखें अपना आज का लकी नंबर।

Numerology Today, 14 August 2022: आज सूर्य व राहु के शुभ प्रभाव के अंक है दिन, देखें नंबर कैसे पलटेंगे आपकी किस्मत

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 10 August 2022: आज 14 अगस्त 2022 है। 14 का संयुक्त अंक सूर्य व राहु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। आज 14-08-2022 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 14 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में अंक 04 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी। 05 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
राहु से हड्डी रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।
शुभ अंक: 02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में परेशानी रहेगी। नामांक 02 व 03 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 01 

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी सूर्य व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है। स्वास्थ्य - उदर  विकार से कष्ट हो सकता है।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 01प्रशासनिक, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में जन्मांक 01 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज जॉब में कुछ नया करने का दिन है। बिजनेस में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 01 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

शनि इस अंक का व आज का  भाग्यस्वामी सूर्य है। शनि व सूर्य मित्र हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व मंगल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। मूंग का दान करें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

आज का भाग्य अंक स्वामी सूर्य है। व्यवसाय में सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।
​शुभ अंक: 07

End of Article