पत्नी दीपिका पादुकोण की कान्स की तस्वीरें देख खुद को रोक नहीं पाए रणवीर सिंह, कर डाले ऐसे कमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2019, 08:30 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। दीपिका की इन तस्वीरों पर उनके पति रणवीर सिंह ने जो कमेंट किए है

पत्नी दीपिका पादुकोण की कान्स की तस्वीरें देख खुद को रोक नहीं पाए रणवीर सिंह, कर डाले ऐसे कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मेट गाला के बाद अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपना जादू चलाने पहुंच गईं हैं। कान्स का उनका लुक भी सामने आ गया है और इसकी तस्वीरें खुद दीपिका ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कान्स में दीपिका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी। दीपिका की ये ड्रेस पीटर डुंडास द्वारा कस्टमाइज्ड है।

दीपिका ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जिनपर हमेशा की तरह उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट किए। रणवीर ने दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की लगातार तीन तस्वीरें शेयर कीं। दीपिका ने अपनी पहली दो तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'Taaaaddaaaaa!!!' वहीं दीपिका ने जो अपनी तीसरी तस्वीर शेयर की वो उनकी क्लोज अप तस्वीर है। इसे शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'क्लोज अप तो बनता है।'

दीपिका की तस्वीरों पर उनके पति रणवीर सिंह ने कमेंट किया। दीपिका की पहली तस्वीर पर कमेंट कर रणवीर ने लिखा, 'Elegance की Moorat!' दीपिका की दूसरी तस्वीर पर रणवीर ने लिखा, 'BABY!!!!' वहीं दीपिका की तीसरी तस्वीर पर रणवीर ने जो कमेंट किया वो मजेदार है। दीपिका की तीसरी और क्लोज अप तस्वीर पर कमेंट करते हुए रणवीर ने लिखा, 'और पास...'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं। फिल्म छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म 83 में नजर आएंगे, जिसमें वो क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाते दिखेंगे। इसके साथ ही रणवीर सिंह फिल्म तख्त में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे।

Bollywood और TV News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का बॉलीवुड सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

End of Article