03 जुलाई 2022 का पंचांग: भगवान शिव के रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन, मंदिर में करें विष्णु जी के दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 01:32 PM IST

Aaj ka Panchang 03 July 2022: प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें। पढ़ें रविवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

03 जुलाई 2022 का पंचांग: भगवान शिव के रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन, मंदिर में करें विष्णु जी के दर्शन

03 July 2022 Ka Panchang:  आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है,अश्लेषा नक्षत्र है। आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ व  का अनन्त पुण्य  है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 03 जुलाई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 03 जुलाई 2022  
दिवस रविवार
माह

आषाढ़, शुक्ल पक्ष,

तिथि

चतुर्थी 

सूर्योदय

05:29am

सूर्यास्त 07:22pm
नक्षत्र आश्लेषा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

कर्क 06:30am तक फिर सिंह

करण

विष्टि

योग

वज्र

अभिजीत मुहूर्त  11:59am से 12:44 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:15pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है।  इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article