आज का अंकफल (21 जनवरी 2026) : महीने की इन 9 तारीखों में जन्मे लोगों का आज लगेगा जैकपॉट, जानिए क्या होगा इसका लाभ?
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 21, 2026, 05:51 AM IST
Ank Jyotish Bhavishyafal (अंकज्योतिष भविष्यफल) 21 January 2026 (बुधवार) मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन: आप अपने दिन के हाल का अनुमान अपनी बर्थडेट के माध्यम से लगा सकते हैं। जी हां, महीने की सभी तारीखों के अनुसार है, दैनिक अंकफल का आकलन किया जाता है। आइए जानते हैं कि महीने की सभी तारीखों में जन्मे लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
21 जनवरी का अंकफल
21 जनवरी 2026 का अंकज्योतिष भविष्यफल (बुधवार): आज 21 जनवरी 2026 है। संयुक्त अंक 21 बहुत शुभ है। यह 02 (चंद्रमा) और 01 (सूर्य) का संयुक्त प्रभाव देता है, जो मन, धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 21 के अंकों का योग 3 है। अंक 3 के स्वामी गुरु ग्रह हैं। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 5 है और अंक 5 के स्वामी बुध हैं और आज का दिन भी बुधवार है। इस कारण आज के दिन पर बुध ग्रह के डबल प्रभाव के साथ ही गुरु ग्रह का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में नामांक 03 और 09 की मदद से प्रगति होगी। आज का भाग्य स्वामी बुध है। सूर्य और गुरु जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। मंगल उदर रोग से परेशानी दे सकता है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
चंद्रमा, मित्र ग्रह गुरु और सूर्य का प्रभाव रहेगा। जॉब में कार्यों के दबाव से परेशानी रह सकती है। मूलांक 01 और 03 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
चंद्रमा और भाग्य स्वामी गुरु जॉब में प्रमोशन का नया मार्ग देंगे। गुरु और मित्र ग्रह सूर्य से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है। गुरु स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
भाग्यांक 05 टीचिंग, मैनेजमेंट और आईटी फील्ड में बड़ी सफलता देगा। मूलांक 01 और 02 से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
भाग्यस्वामी बुध, आज का अंकस्वामी गुरु और सूर्य का सहयोग है। मूलांक 04 और 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज शुक्र और केतु का सपोर्ट लाभ देगा। जॉब में उत्कर्ष का दिन है। मूलांक 05 और 07 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। लिवर के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: तिल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में अपने परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। मानसिक दबाव रह सकता है। हार्ट के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज केतु, बुध और शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: चावल-तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में मंगल, शनि और शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में मूलांक 01 और 09 वाले उच्चाधिकारी खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
उपाय: ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।