Aaj Surya Grahan kitne Baje se kitne baje tak (आज सूर्य ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है): साल 2026 में पहला सूर्य ग्रहण एक खास खगोलीय घटना के रूप में 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को लगने वाला है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसे अक्सर रिंग ऑफ फायर यानी आग की अंगूठी कहा जाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, लेकिन थोड़ा दूरी पर होता है, तब वह सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता। इसके कारण सूर्य के बाहरी किनारों से प्रकाश दिखाई देता है, जो एक चमकदार अंगूठी जैसा प्रतीत होता है तो इसे ही रिंग ऑफ फायर ग्रहण कहते हैं।
आज सूर्य ग्रहण कब से कब तक है
17 फरवरी 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:26 बजे शुरू होगा।इसके बाद ग्रहण का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। मुख्य चरण मध्य-दोपहर से लेकर शाम तक रहेगा। इस दौरान सूर्य आंशिक रूप से ढका हुआ दिखाई देगा। 17 फरवरी 2026 के ग्रहण का समापन शाम 7:57 बजे के आसपास होगा। पूरे ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 31 मिनट की रहेगी।
आज कौन सा ग्रहण लगेगा
17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस पर वलयाकार सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है। लेकिन यदि उस समय चंद्रमा पृथ्वी से थोड़ा अधिक दूरी पर होता है, तो वह सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता। ऐसी स्थिति में सूर्य का मध्य भाग ढक जाता है, जबकि उसके किनारे चमकते रहते हैं। सूर्य के चारों ओर एक उजली, गोलाकार प्रकाश रेखा दिखाई देती है। यह दृश्य बिल्कुल आग की चमकदार अंगूठी जैसा प्रतीत होता है। इसी कारण इस प्रकार के ग्रहण को ‘रिंग ऑफ फायर’ या वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
क्या आज का सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। देश के किसी भी शहर से इसे देख पाना संभव नहीं होगा, क्योंकि इसका दृश्य पथ भारत के ऊपर से नहीं गुजरता। ग्रहण का मुख्य प्रभाव दक्षिणी गोलार्ध के क्षेत्रों में रहेगा। अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, चिली, अर्जेंटीना और आसपास के देशों में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।
क्या आज के सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य होगा
चूंकि कल का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और दैनिक पूजा-पाठ सामान्य रूप से जारी रहेगा।
2026 में अगला ग्रहण कब लगेगा
17 फरवरी के सूर्य ग्रहण के अलावा 2026 में 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। इसके बाद इस साल का अगला सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भी भारत से नहीं दिखेगा।
