अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Rang: आज सावन की शिवरात्रि पर कौन सा रंग पहनें? राशि अनुसार जानें अपना लकी कलर

Aaj Ka Shubh Rang: आज 11 अगस्त 2026 को सावन की शिवरात्रि है। चलिए जानें आज के पावन दिन आपके लिए कौन से रंग के कपड़े पहनने शुभ रहेंगे और उनका आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Image

आज 11 अगस्त 2026 के शुभ रंग

Aaj Ka Shubh Rang (11 August 2026): रंगों का प्रभाव रोजाना व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। शुभ अंक जहां खुशियों को बढ़ाते हैं और 9 ग्रहों का साथ दिलाते हैं। वहीं, अशुभ रंग टेंशन को कम नहीं होने देते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति को राशि के अनुसार अपने रोजाना के शुभ रंगों के बारे में पता चल सकता है। आज यहां पर सावन शिवरात्रि के दिन के 12 राशियों के शुभ रंगों के बारे में जानेंगे।

मेष राशि

  • शुभ रंग- लाल व पीला
ये रंग आपको कुछ बड़ा करने की हिम्मत देंगे और कुछ जरूरी काम में सफलता दिलाने में मदद करेंगे।

वृषभ राशि

  • शुभ रंग- नीला व हरा
इन रंगों के प्रभाव से आपको मानसिक शांति मिलेगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। इसके अलावा पैसों के मामलों को लेकर टेंशन नहीं रहेगी।

मिथुन राशि

  • शुभ रंग- आसमानी व नीला
ये रंग आपको नए आइडिया पर काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

कर्क राशि

  • शुभ रंग- सफेद व नारंगी
ये रंग मन को शांत रखेंगे, जिसके कारण गुस्सा नहीं आएगा। साथ ही परिवार में खुशी और पॉजिटिविटी आएगी।

सिंह राशि

  • शुभ रंग- लाल व पीला
इन रंगों के प्रभाव से आपका सम्मान बढ़ेगा। साथ ही किसी सरकारी काम में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि

  • शुभ रंग- हरा व आसमानी
आज काम में परफेक्शन आएगा, जिसके कारण तारीफ भी होगी। साथ ही रंगों के सकारात्मक प्रभाव से तनाव कम होगा।

तुला राशि

  • शुभ रंग- नीला व हरा
ये रंग जीवन में बैलेंस बनाए रखने में मदद करेंगे। साथ ही रिश्तों में सामंजस्य को बढ़ाएंगे।

वृश्चिक राशि

  • शुभ रंग- लाल व पीला
ये रंग आपके अंदर की छुपी हुई शक्ति को बढ़ाने में मदद करेंगे। साथ ही पुरानी चीजों को छोड़कर नई शुरुआत करने में सपोर्ट करेंगे।

धनु राशि

  • शुभ रंग- लाल व पीला
इन रंगों के सकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। साथ ही भाग्य का जरूरी कार्यों में साथ मिलेगा।

मकर राशि

  • शुभ रंग- आसमानी व सफेद
इन रंगों के प्रभाव से आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही स्ट्रेस कम होने से मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि

  • शुभ रंग- नीला व आसमानी
ये रंग आपको सकारात्मक रखेंगे और कुछ बड़ा करने की हिम्मत देंगे। इसके अलावा सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मीन राशि

  • शुभ रंग- लाल व पीला
ये रंग आज आपकी आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाएंगे और किसी जरूरी काम में सफलता दिलाएंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article