अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Rang: आज इन रंगों का इस्तेमाल बढ़ाएगा आपका सौभाग्य, जानें 10 अगस्त 2026 के लकी कलर्स

Aaj Ka Shubh Rang: आज कुछ विशेष रंगों के इस्तेमाल से आपको खास लाभ हो सकता है। चलिए जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों के आज 10 अगस्त 2026 के शुभ रंगों के बारे में।

Image

10 अगस्त 2026 के लकी कलर्स

Aaj Ka Shubh Rang 10 August 2026: प्रत्येक ग्रह से कोई न कोई रंग जुड़ा है, जिसका वक्त-वक्त पर शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। अशुभ रंग जहां नकारात्मकता को अट्रैक्ट करते हैं। वहीं, शुभ व फलदायी रंग सौभाग्य को बढ़ाते हैं और कुछ बड़ा करने की प्रेरणा देते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और अन्य ज्योतिषीय गणना के आधार पर प्रत्येक राशि के शुभ-अशुभ रंगों का आकलन किया जाता है। आज यहां पर आप 12 राशियों के 10 अगस्त 2026, सोमवार के शुभ रंगों के बारे में जानेंगे।

मेष राशि

  • शुभ रंग- लाल व सफेद
ये रंग आपके साहस को बढ़ाने में सहायक रहेंगे। साथ ही मन को शांति और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देंगे।

वृषभ राशि

  • शुभ रंग- हरा व सफेद
ये रंग जीवन में स्थिरता के साथ-साथ समृद्धि लेकर आएंगे। साथ ही रिश्तों में मधुरता लाने में सहायक रहेंगे।

मिथुन राशि

  • शुभ रंग- लाल व आसमानी
ये रंग उत्साह और एकाग्रता बढ़ाएंगे। साथ ही विचारों में स्पष्टता लेकर आएंगे।

कर्क राशि

  • शुभ रंग- लाल व नारंगी
इन रंगों के प्रभाव से आपका आत्मबल मजबूत होगा। साथ ही सकारात्मकता के साथ किसी नए काम को करने की हिम्मत मिलेगी।

सिंह राशि

  • शुभ रंग- पीला व नारंगी
ये रंग आपके ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। साथ ही सफलता प्राप्त कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।

कन्या राशि

  • शुभ रंग- नारंगी व लाल
ये रंग सकारात्मक सोच के साथ-साथ उत्साह को बढ़ाएंगे। साथ ही निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेंगे।

तुला राशि

  • शुभ रंग- सफेद व हरा
ये रंग आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। साथ ही रिश्तों में सौहार्द लेकर आएंगे।

वृश्चिक राशि

  • शुभ रंग- नारंगी व पीला
ये रंग साहस, ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। साथ ही सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे।

धनु राशि

  • शुभ रंग- लाल व पीला
ये रंग आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेंगे। साथ ही साहस और जोश को बढ़ाएंगे।

मकर राशि

  • शुभ रंग- हरा व बैंगनी
ये रंग आपके जीवन में स्थिरता लेकर आएंगे। इसके अलावा आर्थिक प्रगति में मददगार साबित होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज 10 अगस्त 2026 को इन मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य

कुंभ राशि

  • शुभ रंग- नीला व हरा
इन रंगों के प्रभाव के कारण आपकी एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा।

मीन राशि

  • शुभ रंग- सफेद व आसमानी
ये रंग न सिर्फ आपके जीवन में स्थिरता लेकर आएंगे, बल्कि मानसिक सुकून भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article