अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज सोमवार को इन मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपना अंक भविष्यफल

Aaj Ka Ankfal 10 August 2026: आज सोमवार का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप जानना चाहते हैं कि इन लकी मूलांकों में आपकी जन्म तिथि भी शामिल है या नहीं तो उसके लिए पढ़ें यहां दिया गया 10 अगस्त 2026 का अंक भविष्यफल।

Image

10 अगस्त 2026 सोमवार का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 10 August 2026: आज 10 अगस्त 2026 है। 10 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, अर्थ, धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह राजनीतिक कुशलता, धार्मिकता, आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज 10-08-2026 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु, सूर्य का मित्र ग्रह है। मंगल, सूर्य व गुरु परम मित्र हैं, जबकि सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 और 09 हैं। आज प्रदोष है। सोम प्रदोष व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। आज व्रत रखें और पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें। कनेर व सफेद पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करें। पवित्र नदियों के जल से किसी स्वयंभू शिवलिंग का रुद्राभिषेक या जलाभिषेक करें। चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के आज 10 अगस्त 2026 के अंकफल के बारे में।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

नौकरी में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य, मित्र ग्रह चन्द्रमा व मंगल आपको नौकरी में सफलता दिला सकते हैं, लेकिन नस से सम्बंधित रोग से परेशानी हो सकती है। आज आप राहु व केतु के द्रव्यों उड़द व तिल इत्यादि का दान जरूर करें।

  • शुभ अंक- 02 व 09
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

इस अंक का स्वामी चन्द्रमा, मंगल व गुरु मित्र हैं। नौकरी व व्यवसाय में प्रोग्रेस हो सकती है। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। साथ ही हेल्थ अच्छी रहेगी, लेकिन आज आप श्री सूक्त का पाठ जरूर करें।
  • शुभ अंक- 01 व 03
  • शुभ रंग- हरा व सफेद।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

गुरु, मित्र चन्द्रमा व भाग्य स्वामी सूर्य नौकरी में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दिखाएंगे। इस अंक का स्वामी गुरु व चंद्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य होने संभव है, लेकिन नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। आज आप मसूर व चावल का दान जरूर करें।

  • शुभ अंक- 01 व 02
  • शुभ रंग- लाल व सफेद।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

भाग्यांक 01 मीडिया, बैंकिंग, मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता दिलाएगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से लाभ होगा। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आप मिष्ठान व शीतल जल का दान जरूर करें।

  • शुभ अंक- 06 व 08
  • शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

व्यवसाय में नामांक 01 व 03 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन होने के भी आज संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य की प्रगति होने की संभावना है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। आज आप सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।

  • शुभ अंक- 06 व 07
  • शुभ रंग- नारंगी व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 55%

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज का भाग्य अंक 01 है, जो कि अंक 02, 03 व 09 का मित्र अंक है। आज व्यवसाय में शुक्र व बुध का आपको सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज लीवर के मरीज सावधानी बरतें और श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

  • शुभ अंक- 05 व 07
  • शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी सूर्य हैं, जो व्यवसाय में सफलता दिला सकते हैं। साथ ही नौकरी कर रहे लोगों का प्रोमोशन हो सकता है। आज श्वास के रोगी सावधानी बरतें और सात अन्न का दान जरूर करें।

  • शुभ अंक- 04 व 06
  • शुभ रंग- नीला व बैंगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज के दिन शनि व शुक्र का सपोर्ट आपको मिलेगा। ये नौकरी में प्रोमोशन की तरफ प्रयास करने का समय है। शनि व शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आप श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ जरूर करें।

  • शुभ अंक- 05 व 06
  • शुभ रंग- पीला व नारंगी।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

व्यवसाय में अंक 01 व 09 का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में नामांक 02 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार से आप खुश रहेंगे, लेकिन नेत्र विकार होना संभव है। आज आप फलों का दान जरूर करें।

  • शुभ अंक- 01 व 02
  • शुभ रंग- पीला व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत- 55%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article