अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Ank: आज 15 अगस्त को हरियाली तीज पर कौन-से शुभ अंक दिलाएंगे लाभ? जानें अपने लकी नंबर्स

Aaj Ka Shubh Ank: ग्रहों की स्थिति के आधार पर रोजाना 12 राशियों के शुभ-अशुभ अंकों का आकलन किया जाता है। आज यहां पर आप मेष से लेकर मीन राशि वालों के 15 अगस्त 2026 के शुभ अंकों के बारे में जानेंगे।

Image

15 अगस्त 2026 के शुभ अंक

Aaj Ka Shubh Ank (15 अगस्त 2026): शुभ अंकों का प्रभाव जीवन पर गहरा पड़ता है। इनकी ऊर्जा से जीवन में खुशियां आती हैं और नकारात्मक ऊर्जा व टेंशन से मुक्ति मिलती है। साथ ही नवग्रहों का साथ मिलता है क्योंकि कोई न कोई अंक किसी न किसी ग्रह से संबंधित है। हालांकि, राशि और जन्म तिथि से व्यक्ति को अपने शुभ अंकों के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि किसी विशेष एक दिन के लकी नंबर्स भी ग्रहों की स्थिति और अन्य ज्योतिषीय गणना के जरिए निकाले जा सकते हैं। चलिए अब जानें 12 राशियों के आज 15 अगस्त 2026 के शुभ अंकों के बारे में।

मेष राशि

  • शुभ अंक- 01 और 03
ये अंक आज हरियाली तीज के दिन आपके आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ाने में मदद करेंगे। साथ ही किसी कार्य की नई शुरुआत से लाभ होगा।

वृषभ राशि

  • शुभ अंक- 05 और 06
ये अंक आपके जीवन में न सिर्फ खुशियां लेकर आएंगे, बल्कि सुख, प्रेम और आर्थिक स्थिरता से जुड़ी ऊर्जा को भी बढ़ाएंगे।

मिथुन राशि

  • शुभ अंक- 05 और 07
अपनी संवाद क्षमता के बल पर कुछ बड़ा काम करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही नए संपर्कों से अपार लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि

  • शुभ अंक- 05 और 06
भावनात्मक बदलावों के बीच संतुलन बनाए रखने से आज आप किसी बड़ी परेशानी में नहीं फंसेंगे। साथ ही रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह राशि

  • शुभ अंक- 05 और 06
ये अंक सिंह राशि वालों की नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ लोकप्रियता बढ़ाने में भी आज सहायक रहेंगे।

कन्या राशि

  • शुभ अंक- 04 और 06
ये अंक मेहनत का फल दिलाने के साथ-साथ मानसिक शांति आज आपको प्रदान करेंगे। इसके अलावा रिश्तों में संतुलन बना रहने की संभावना अधिक है।

तुला राशि

  • शुभ अंक- 05 और 07
ये अंक आपके संवाद कौशल को बढ़ाएंगे। साथ ही रिश्तों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने में मदद करेंगे, जिससे कुछ समय के बाद लाभ जरूर होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Hariyali Teej Vrat Katha In Hindi: हरियाली तीज व्रत कथा हिंदी में

वृश्चिक राशि

  • शुभ अंक- 03 और 09
इन अंकों के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों के साहस और जुनून में वृद्धि होगी। साथ ही कठिन परिस्थितियों में हिम्मत मिलेगी।

धनु राशि

  • शुभ अंक- 04 और 07
आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। साथ ही पुराने कड़वे अनुभवों से लाभ होगा। आज आप किसी अज्ञात व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं।

मकर राशि

  • शुभ अंक- 05 और 08
ये अंक आपके जीवन में नए अवसर और परिवर्तन लेकर आएंगे, जो कि शुभ रहेंगे। इसके अलावा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बड़े फैसले लेने की हिम्मत मिलेगी।

कुंभ राशि

  • शुभ अंक- 01 और 09
इन अंकों के मेल से कुंभ राशि वालों के साहस में वृद्धि होगी। साथ ही बड़े उद्देश्यों को प्राप्त आज आप कर पाएंगे।

मीन राशि

  • शुभ अंक- 03 और 07
इन अंकों के प्रभाव से मीन राशि वालों को अपनी बुद्धि के बल पर कुछ बड़ा हासिल करने की हिम्मत मिलेगी। साथ ही रिश्तों में सकारात्मक बदलाव का अहसास होगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article