Aaj Ka Rashifal 18 August 2026 (आज का राशिफल): आज चन्द्रमा तुला राशि में है। आज मंगलवार का दिन है। श्रावण माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है।सूर्य अब सिंह राशि में आ चुके हैं। गुरु कर्क,शनि मीन व राहु कुंभ में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह गोचर पूर्ववत है। शिव उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। भगवान शिव को प्रसन्न करने का पवित्र माह चल रहा है। मंगल व सूर्य के द्रव्यों गेंहू, गुड़ व मसूर का दान करें। गो माता को गुड़ खिलाएं। सूर्य अब अपनी राशि सिंह में आ चुके हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आज का पंचांग 18 अगस्त 2026
प्रतिदिन सूर्योपासना करें। उदित सूर्य को प्रणाम करें। जल में लाल रोली, चंदन, लाल पुष्प, चावल व गुड़ मिलाकर भगवान भास्कर को प्रातःकाल की शुभ मधुर बेला में जल दें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप करें। गायत्री मंत्र का जप मन ही मन करते हैं न कि तेज स्वर में। पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सायंकाल सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
12 राशियों का आज का राशिफल
मेष: इस राशि से सप्तम चंद्रमा व चतुर्थ गुरु मन को धार्मिक बनाएंगे और आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। रियल एस्टेट, बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित रहेंगे। आर्थिक संकट के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि चंद्रमा आपको प्यार में ज्यादा इमोशनल बनाए, लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय का सही उपयोग करें।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 02 व 09। शुभ रंग: लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत: 60%
वृष: चंद्रमा षष्ठम भाव में है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुरु तृतीय शुभ है। राहु कुंभ में गोचर कर रहे हैं। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। करियर प्रोग्रेस को लेकर खुशियां मिल सकती हैं। तनाव व क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने में जुटे रहेंगे।
आज का उपाय: फलों का दान करें। भगवान शंकर की पूजा करें। रुद्राभिषेक करना शुभ रहेगा।
शुभ रंग: नीला व सफेद। शुभ अंक: 04 व 08। भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन: चंद्रमा पंचम भाव में छात्रों के लिए शुभ फल देंगे। तृतीय सूर्य धन प्राप्ति के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। नई बिजनेस डील के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। व्यवसाय के लिए समय अच्छा है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशनल होने से बचें। बुध व शुक्र मैनेजमेंट और आईटी फील्ड के छात्रों को लाभ देंगे।
आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें। अनार का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी व नीला। शुभ अंक: 05 व 07। भाग्य प्रतिशत: 80%
कर्क: चंद्रमा का चतुर्थ गोचर घर-परिवार के लिए शुभ है। मन का कारक चंद्रमा परिवार में धार्मिक अनुष्ठान के योग बना रहा है। जॉब प्रमोशन में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। रियल एस्टेट या शेयर बाजार में निवेश करने वालों को भविष्य में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इस राशि में गुरु का गोचर शुभ है।
आज का उपाय: फलों का दान करें। शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग: आसमानी व हरा। शुभ अंक: 03 व 09। भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह: सूर्य अब इसी राशि में आ चुके हैं। चंद्रमा तृतीय गोचर में हैं। जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास करें। बिजनेस में किसी विशेष उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब प्रमोशन में वृष व तुला राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिल सकती है। लव लाइफ को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। समय का सही उपयोग करें और सही दिशा में काम करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: सप्त अन्न और वस्त्र का दान करें। शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें। घर से निकलने से पहले अपराजिता का पुष्प साथ रखें।
शुभ अंक: 04 व 08। शुभ रंग: लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या: चंद्रमा द्वितीय भाव में है। द्वादश चंद्रमा धन खर्च करा सकता है। शिव उपासना करते रहें। एकादश स्थान पर गुरु शुभ हैं। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आत्मबल और काम के प्रति समर्पण आपको आगे बढ़ाएगा। व्यवसाय में अचानक धन आने से मन प्रसन्न हो सकता है। राजनीतिज्ञों के लिए भी समय अनुकूल है। नए प्रोजेक्ट पर काम करना लाभदायक रहेगा।
आज का उपाय: चावल व गुड़ का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी। शुभ अंक: 03 व 09। भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला: राहु पंचम और शनि षष्ठम भाव में रहकर बिजनेस में उन्नति के संकेत दे रहे हैं। आज चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु जॉब में प्रमोशन को लेकर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। चंद्रमा व गुरु का गोचर शुभ रहेगा। जॉब में पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता मिल सकती है। यात्रा मन को तनाव से दूर रखेगी। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: घर के मंदिर में भगवान विष्णु के सामने दीप जलाकर श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला व बैंगनी। शुभ अंक: 04 व 08। भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक: पंचम शनि और द्वादश चंद्रमा छात्रों के लिए शुभ रहेंगे। मंगल जमीन या मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। चंद्रमा व गुरु का गोचर अनुकूल रहेगा। ऑफिस में क्रोध और विवाद से बचें। राजनीतिज्ञों के लिए दिन अच्छा है। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर खुशी मिलेगी। बिजनेस में कोई नया काम शुरू हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और चार परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 04 व 08। भाग्य प्रतिशत: 80%
धनु: चंद्रमा इसी राशि से एकादश भाव में रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। कुछ नई बिजनेस डील बेहतर परिणाम दे सकती हैं। ऑफिस वर्क में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता बनी रहेगी। राहु-केतु से नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च से बचें।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व लाल। शुभ अंक: 03 व 09। भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर: शनि तृतीय भाव में शुभ हैं। गुरु सप्तम होकर जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए बेहतर संकेत दे रहे हैं। चंद्रमा दशम भाव में कर्म के लिए अनुकूल हैं। बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है। छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। धार्मिक भावना से मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी रह सकती है।
आज का उपाय: शिवलिंग को गंगाजल व शहद अर्पित करें। तिल व उड़द का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 01 व 09। शुभ रंग: आसमानी व नीला। भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ: शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में शुभ स्थिति में हैं। चंद्रमा नवम भाव में अनुकूल गोचर कर रहे हैं। राहु जॉब में प्रमोशन या पद परिवर्तन में देरी के कारण तनाव दे सकता है। व्यवसाय में अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर लेंगे। चंद्रमा से कफ संबंधी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शाम को धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।
आज का उपाय: गेहूं व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी। शुभ अंक: 02 व 09। भाग्य प्रतिशत: 55%
मीन: गुरु पंचम भाव में छात्रों के लिए मंगलकारी हैं। सूर्य षष्ठम और शनि इसी राशि में शुभ रहेंगे। चंद्रमा अष्टम भाव में हैं, इसलिए दिन थोड़ा संभलकर बिताएं। पहले की गई मेहनत अब सफलता में बदल सकती है। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। जॉब में अपनी कार्यपद्धति को बेहतर दिशा दें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। ज्यादा यात्रा करने से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद। भाग्य प्रतिशत: 75%
