अध्यात्म

आज का राशिफल, 8 January 2026: इन 6 राशियों के लिए बेहद स्वीट रहेगा 8 जनवरी का दिन गुरुवार, भारी लाभ के लिए रहें तैयार

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 8 January 2026 (गुरुवार) मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन : आज का दिन गुरुवार सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप 8 जनवरी के राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कह रहा है।

8 जनवरी का राशिफल (1)

8 जनवरी का राशिफल

आज का राशिफल 8 January 2026 (गुरुवार): 8 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके साथ ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। योग सौभाग्य शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग लग जाएगा। करण गर शाम 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके वणिज योग लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में शाम 6 बजकर 39 मिनट तक चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ रहेंगे। इसके बाद कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। इसी प्रकार राहु कुंभ और मीन में शनि रहेंगे। धनु राशि में अभी भी सूर्य, शुक्र,बुध और मंगल रहेंगे। मिथुन में गुरु विराजमान रहेंगें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए 8 जनवरी का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

बारहवां शनि, पांचवां चंद्रमा और तृतीय गुरु आपको सफल करेंगे। बिजनेस के लिए मंगलमय दिवस है। जॉब में सुंदर अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति की बाधाएं दूर होंगी। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें, क्योंकि करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट रखें। सेहत शुभ है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा चतुर्थ घर परिवार के लिए मंगलमय है। शनि एकादश और गुरु द्वितीय भाव में हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। लिवर प्रॉब्लम से चिंतित रहेंगे।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुड़ दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

तृतीय चंद्रमा और गुरु बिजनेस के लिए मंगलमय हैं। जॉब परिवर्तन के प्रयास में समय महत्वपूर्ण है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। संतान करियर संबंधी कार्य पूरे होंगे। बिजनेस से चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा इमोशन में न पड़ें।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें। कम्बल दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा द्वितीय भाव में और गुरु द्वादश जॉब के लिए शुभ हैं। बिजनेस में न्यू कॉन्ट्रैक्ट के प्रयास करें। वर्तमान जॉब में डेडिकेशन के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। टाइम मैनेजमेंट रखें। लव लाइफ में यात्रा का सुखद योग है। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा इसी राशि में गोचर करेंगे। करियर में विशेष प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। जॉब में नया प्रोजेक्ट मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतर करने के लिए प्रयास करें। ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में काम करें। मन एकाग्र करने के लिए योग-ध्यान करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा व्यय भाव, शनि सप्तम और गुरु दशम गोचर कर रहे हैं। शुक्र और बुध पॉलिटिक्स में सफल करेंगे। व्यवसाय में रुके कार्य पूरे होंगे। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग उत्तम रहेगा। समस्या उनसे शेयर करें। लव लाइफ में खुशी और सुखद यात्रा है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द-कम्बल दान करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि का आज का राशिफल

शुक्र बिजनेस ग्रोथ देंगे। छठे शनि और एकादश चंद्रमा जॉब-एजुकेशन में प्रगति देंगे। लाभ भाव का चंद्रमा और भाग्य भाव के गुरु आईटी-बैंकिंग जॉब वालों को लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। यात्रा मन को रोमांच और तनाव मुक्त रखेगी। उदर रोग पेशेंट सावधान रहें। लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। असत्य और क्रोध से बचें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। मूंग-कम्बल दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा सिंह और शनि मीन परिवार के लिए अनुकूल हैं। बिजनेस ग्रोथ की चिंताएं दूर होंगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। गृह निर्माण में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत डिनर का आनंद लेंगे।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल

नवम चंद्रमा, सप्तम गुरु और चतुर्थ शनि जॉब में न्यू कॉन्ट्रैक्ट दिलाएंगे। बिजनेस में परफॉर्मेंस बेहतर करें। संतान उन्नति से खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ से प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत यात्रा पर रहेंगे।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुड़-गेहूं दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

बिजनेस में शुक्र लाभ देंगे। तृतीय शनि और छठे गुरु छात्रों के करियर में विकास देंगे। बिजनेस वर्क बेहतर करें। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा मिलेगी। मकान खरीदने का विचार आएगा। प्रेम में विवाह की बात होगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। उड़द-तिल दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

शनि द्वितीय और चंद्रमा सप्तम जॉब में नया पद दिला सकते हैं। पारिवारिक मामलों में शांतिपूर्वक समस्याएं हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक काम करें। प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। शनि-राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। सेहत खराब हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: बैगनी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि का आज का राशिफल

तृतीय गुरु और पांचवें चंद्रमा जॉब में प्रोग्रेस देंगे। बिजनेस में संघर्ष रहेगा। सकारात्मक सोच दिशा देगी। लव लाइफ से खुश रहेंगे। फैमिली डिस्प्यूट खत्म करने के प्रयास करें। पिता का योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें।

उपाय: तिल के लड्डू और कम्बल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article