आज का राशिफल, 7-January-2026: आज इन 5 राशियों के फेवर में नहीं है ग्रहों की चाल, राशिफल से जानिए कैसा रहेगा दिन का हाल?
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 7, 2026, 05:04 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 7-January-2026 (बुधवार), मीन से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन?: आज 7 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि 7 जनवरी का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
7 जनवरी 2026 का राशिफल
आज का राशिफल 7-January-2026 (बुधवार): 7 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। वहीं, नक्षत्र मघा सुबह 11 बजकर 56 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी लग जाएगा। योग आयुष्मान सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। करण कौलव शाम 6 बजकर 36 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद तैतिल करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सिंह में केतु के साथ चंद्रमा रहेंगे। इसके साथ ही धनु में बुध, शुक्र और मंगल और सूर्य रहेंगे। इसके अलावा मिथुन में गुरु और कुंभ में राहु व मीन में शनि रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा पांचवें भाव में हैं। जॉब और बिजनेस में सफल रहेंगे। परिवार में नवीन कार्यों का दिन है। परिवार सहित धार्मिक यात्रा की संभावना है। व्यवसाय की बाधाओं के समाधान में इमोशन से बचें। शुक्र और मंगल बिजनेस में ज्यादा समय में लाभ देंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सेहत से खुश रहेंगे।
उपाय: भगवान शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रमोशन के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज का दिन करियर में नई अपॉर्चुनिटी प्राप्त करने का है। चंद्रमा चतुर्थ और शनि मीन में हैं। ऑफिस में विवादों से बचें। छात्र एक जगह स्थिर रहकर पढ़ाई करें। परिवार में स्टाफ से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बुध आर्थिक विकास देगा। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। सेहत से खुश रहेंगे।
उपाय: तिल और कम्बल दान करें।
शुभ रंग: नीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
जॉब के लिए महत्वपूर्ण समय है। कर्म के प्रति समर्पित रहें। नया पद मिल सकता है। न्यू प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करेंगे। रुका सरकारी काम पूरा होगा। सेहत से चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा इमोशन में न पड़ें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं। आज सपरिवार यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में नवीन कार्यों में मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। धन निवेश के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा इसी राशि में हैं। करियर में विशेष प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। जॉब में नया प्रोजेक्ट मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतर करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में काम करें। मन एकाग्र करने के लिए योग-ध्यान करें। युवा इमोशन से बचें। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 पाठ करें। कम्बल दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
बिजनेस पोजिशन बेहतर रहेगी। चंद्रमा द्वादश भाव में हैं। जॉब में प्रमोशन के चांस हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा सफल करेगी। प्रेम में भावना और समर्पण से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें। तिल दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
शुक्र इस राशि का स्वामी और बुध मित्र है। चंद्रमा एकादश भाव में है। शुक्र बैंकिंग जॉब में प्रगति देगा। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। प्यार में दैहिक आकर्षण से बचें। यात्रा मन को रोमांच और तनाव मुक्त रखेगी। खान-पान में परहेज करें। लापरवाही सेहत के लिए हानिप्रद हो सकती है।
उपाय: शिव उपासना करें। भगवान का जलाभिषेक करके बाहर निकलें।
शुभ रंग: नीला और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज का दिवस मंगलमय है। स्टूडेंट्स सफलता पाएंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित रहेगा। जॉब की चिंताएं दूर होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। जॉब-बिजनेस ठीक रहेगा।
उपाय: कम्बल-तिल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
शनि चतुर्थ और गुरु सप्तम भाव में हैं। राशि स्वामी गुरु को बेहतर करें। जॉब और व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। सेहत बेहतर रहेगी लेकिन कफ जनित रोग से परेशान रह सकते हैं।
उपाय: मंदिर में शिव जी को मधु-जल और बेलपत्र अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी शनि तृतीय और चंद्रमा अष्टम भाव में है। जॉब में उच्चाधिकारी से तनाव रहेगा। बड़े प्रोजेक्ट को छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध करें। आप ऊर्जावान व्यक्ति हैं। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा मिलेगी। मकान खरीदने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। फल दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा सप्तम भाव में हैं। व्यवसाय में लाभ है। बड़ा प्रोजेक्ट क्रमबद्ध हल करें। प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। जॉब से परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त करें। सेहत खराब हो सकती है।
उपाय: श्री किष्किंधाकांड का पाठ करें। ऊनी वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का आज का राशिफल (मीन राशि से जुड़ी खबरें)
चतुर्थ गुरु शुभ है। छठे चंद्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं है। जॉब में रुका प्रमोशन सायंकाल तक सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। बिजनेस से थोड़ा तनाव रहेगा। कार्य पद्धति सही रखें। सहयोगियों का योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सेहत बेहतर है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।