अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: 6 दिसंबर का दिन किस एक राशि की बदलेगा किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025 (आज का राशिफल 6 दिसंबर 2025): आज का दिन कुछ राशियों के लिए लकी रहने वाला है तो कुछ राशियों को आज सावधानी बरतने की भी जरूरत है। 6 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आप यहां दिए दैनिक राशिफल से जान सकते हैं।

आज का राशिफल 6 दिसंबर 2025 (pic credit: Canva)

आज का राशिफल 6 दिसंबर 2025 (pic credit: Canva)

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025 (आज का राशिफल 6 दिसंबर 2025): आज चन्द्रमा बुध की राशि मिथुन में है। स्वामी बुध है। वाणी की प्रधानता रखें। वाणी में सुुचिता, निर्मलता, सरलता व सहजता हो। बुद्धि व वाणी के देवता श्री गणेश विवेक देते हैं।धन के सदुुुपयोग के लिए ज्ञान, उत्तमचरित्र, व विवेक आवश्यक है। आज मेष, मिथुन तथा तुला राशि ले जातक व्यवसाय में उन्नति करेंगे। आज का दिन धनु, मीन व कर्क के छात्रों के लिए बहुत ही बेहतर रहेगा। मकर तथा धनु राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। सिंह राशि के जातक को संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

दैनिक राशिफल 06 दिसम्बर 2025-

मेष- चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं।आर्थिक प्रगति होगी। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। बहुत दिनों से रुके हुए द्रव्य की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों की सहायता से लंबित कार्य पूर्ण होगा।पीला आपका आज का प्रिय शुभ रंग है। यात्रा की संभावना रहेगी।प्रेम में विश्वास और ताजगी की स्फूर्ति बनी रहेगी। दामपत्य जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा।व्यवसाय में कुछ नवीन कार्य की योजना बनाएंगे।आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-55%

वृष- बिजनेस में किसी नए कार्य को प्रारम्भ कर सकते हैं ।चन्द्रमा द्वीतीय गोचर में है।आप अपने निश्चित किये हुए उद्देश्य को प्राप्त कर लेंगे।स्वच्छ सफेद रंग शुभ है।संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगाें। टेक्निकल फील्ड के जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ सुुंदर रहेेगी।आज का उपाय -कनकधारास्तोत्रम का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%

मिथुन-आप दिल और दिमाग में आज दिल का प्रयोग कम करें तो बेहतर है। चन्द्रमा इसी राशि में है।इमोशन प्रभावी होगा।आज का दिन थोड़ी मेहनत के बाद सफलता का है। कोई वृष या तुला राशि का जातक आपकी सहायता करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नेत्र विकार की संभावना। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। गो माता को पालक खिलाएं। हरा रंग समृद्धि प्रदान करेगा।आज का उपाय-अरण्यकाण्ड का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-,75%

कर्क- आज का दिन द्वादश चन्द्रमा मन को भक्ति मार्ग में ले जाएंगे। यात्रा होने का भी सुखद संयोग है। कॅरियर में परिश्रम के बाद ही कार्य पूर्ण होगा। राह में कठिनाइयां तो आएंगी लेकिन आपका आत्मबल सभी व्यवधानों को समाप्त कर देगा। पीला रंग आज का आपका शुभ रंग है। लव लाइफ बेहतर रहेेगी।हेल्थ बेहतर रहेगा।आज का उपाय-हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%

सिंह- आज आप किसी पारिवारिक कार्य से ही पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। किसी कर्क या मीन राशि के जातक का सहयोग आपको प्राप्त होगा। नारंगी रंग शुभ है। जीवन साथी के साथ कहीं सैर सपाटे का आनन्द उठाएंगे। लेेेखन,फ़िल्म,आईटी से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी को नवीन अंजाम देंगे। युवा प्रेम के मामले में आज कुछ ज्यादा ही भावुक हैं। आज का उपाय-,कम्बल दान करें।हेल्थ बेहतर रहेगी।भाग्य प्रतिशत-55%

कन्या- आज का दिन रियल स्टेट,आईटी और फाइनेंस फील्ड के जातक नव उत्कर्ष व नव तरंग से परिपूर्ण होकर अपने टारगेट को पूरा करने में लगे रहेंगे।किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से खुश रहेंगे। कोई तुला या वृष राशि का जातक आपके साथ व्यवसाय में नया प्रस्ताव ला सकता है।नीला रंग शुभ है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे।। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होकर अच्छे रिश्ते आएंगे।आज का उपाय-ऊनी वस्त्रों का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%

तुला- आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे।चन्द्रमा भाग्य भाव में हैं। किसी बिजनेस टारगेट के पूरा होने से मन हर्षित रहेगा। वित्तीय मामले हल होंगे। मित्रों के प्रयास से कोई जाब के चेंज संबंधी कार्य सफल होगा।स्वच्छ सफ़ेद रंग धारण करें।। फैशन , फ़िल्म, आईटी और एआई सेक्टर से जुड़े लोग सफल रहेंगे। शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। आज का उपाय -अन्न का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%

वृश्चिक- जााँब में किसी कार्य के सफल होने से आनन्दित रहेंगे। संतान के विवाह के रिश्ते आएंगे।परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आफिस कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नीला और हरा आज का आपका शुभ रंग है। आज टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना होगा।लव लाइफ सुुंदर रहेेगी। आज का उपाय- मंदिर में भजन में समय देना ही देना हैे,आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी।भाग्य प्रतिशत-80%

धनु- चन्द्रमा के सप्तम गोचर के कारण हल्के फुल्के चोट की संभावना रहेगी। मित्रों के सहयोग से आफिस के कई पेंडिंग कार्य बनेंगे। गृह कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। पीला रंग धारण करें। धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।आईटी और मैनजमेंट फील्ड के स्टूडेंटस ,आपके लिए नवीन जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।लव लाइफ में क्रोध को प्लेस मत दें।आज का उपाय-श्री वििष्णु उपासना करें।भाग्य प्रतिशत-60%

मकर- स्टूडेंट्स लकी रहेंगे। बिजनेस वर्क में क़ई पुराने छूटे कार्य बनेंगे। किसी अपने रिश्ते से ही कष्ट मिलेगा।वाणी पर संयम रखें और अपनी सहनशीलता बढ़ाएं। आफिस में किसी विवाद से बचने का समय है।आसमानी शुभ रंग है।दामपत्य जीवन में असत्य मत बोलें। छात्रों को माता सरस्वती की उपासना करनी चाहिए।आज का उपाय-कम्बल दान करें।भाग्य प्रतिशत-75%

कुंभ- राजनीती में सफलता की प्राप्ति होगी। चन्द्रमा पँचम छात्रों के लिए बेहतर है।धन का आगमन होगा ।जाब में प्रगति होगी। विवाह के रिश्ते आएंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। हरा रंग शुभ है। फ़िल्म,लेेेखन और मीडिया के लोग अपनी क्रिएटिविटी से लाभ प्राप्त करेंगे। नीला रंग शुभ है।शुुुक्र गोचर का आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।प्रेम जीवन सुखद रहेगा।आज का उपाय-कनकधारास्तोत्रम का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-85%

मीन- चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। परिवार के लिए आज का दिन किसी विशेष उत्सव के आनन्द का है। रुका धन मिलेगा।आपकी व्यस्तता आज बहुत ज्यादा रहेगी। पीला रंग शुभ है। राजनीती से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।इंजीनियरिंग व प्रबंधन केे छात्र आज नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।लव लाइफ बहुत सुुंदर रहेेगी।आज का उपाय-ऊनी वस्त्र दान करें।भाग्य प्रतिशत-75%

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article