अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशियों पर आज शनिदेव रहेंगे मेहरबान, बनाएंगे आपके सारे काम

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 4 July 2026 : 4 जुलाई का दिन शनिवार कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। इन राशि वालों पर शनिदेव की कृपा बरसने वाली है।

Image

4 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 4 July 2026 : आज शनिवार का दिन है। चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य मिथुन राशि में, मंगल वृषभ राशि में तथा गुरु, बुध और शुक्र कर्क राशि में विराजमान हैं। शनिवार होने के कारण आज भगवान शिव, शनिदेव और हनुमान जी की उपासना का विशेष महत्व है। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना गया है। आज पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और सात परिक्रमा करें। इससे ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं 4 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल।

मेष राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और बिजनेस दोनों में सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। चंद्रमा लाभ भाव में होने से स्टूडेंट्स को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और यदि आप नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें, जल्द ही शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखें, जल्दबाजी रिश्तों में दूरी ला सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।

उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें और दान-पुण्य करें।

शुभ रंग - पीला और सफेद।

शुभ अंक - 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 60%

वृषभ राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है। चंद्रमा कर्म भाव में होने से जॉब में आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में अपने काम पर पूरा ध्यान दें और किसी भी विवाद से दूर रहें। प्रोमोशन के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है और कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। आंखों से जुड़ी परेशानी होने पर लापरवाही न करें।

उपाय - हनुमानबाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग - सफेद और नीला।

शुभ अंक - 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत - 75%

मिथुन राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। लव लाइफ में साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और लंबी ड्राइव का योग भी बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग - आसमानी और हरा।

शुभ अंक - 07 और 09।

भाग्य प्रतिशत - 65%

कर्क राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज धैर्य से काम लेने का दिन है। बिजनेस में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। यदि आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो योजना बनाना शुरू कर सकते हैं। प्रोमोशन के लिए प्रयास करना लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर में पीले वस्त्र और फल अर्पित करें।

शुभ रंग - नीला और हरा।

शुभ अंक - 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 65%

सिंह राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस में लाभ देने वाला रहेगा। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में आपकी मेहनत की सराहना होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और दिनचर्या नियमित रखें।

उपाय - हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

शुभ रंग - लाल और पीला।

शुभ अंक - 01 और 03।

भाग्य प्रतिशत - 65%

कन्या राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और बिजनेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। बिजनेस में रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में साथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है। सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी।

उपाय - चने की दाल का दान करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें और बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग - हरा और सफेद।

शुभ अंक - 02 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 65%

तुला राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस में उन्नति देने वाला रहेगा। यदि आप जॉब बदलना चाहते हैं तो प्रयास करने के लिए समय अनुकूल है। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता पाने के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी। खानपान में लापरवाही न करें।

उपाय - हनुमान जी की उपासना करें और किसी को धन उधार देने से बचें।

शुभ रंग - नीला और हरा।

शुभ अंक - 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 85%

वृश्चिक राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार और करियर दोनों के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिल सकता है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में रिश्ते और मजबूत होंगे।

उपाय - हनुमान जी के मंदिर में तीन परिक्रमा करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग - लाल और पीला।

शुभ अंक - 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 75%

धनु राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। बिजनेस में प्रगति होगी और करियर में बदलाव के प्रयास सफल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अनचाही यात्रा से थोड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में समय की कमी महसूस होगी, लेकिन रिश्ते सामान्य रहेंगे।

उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग - नारंगी और लाल।

शुभ अंक - 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 75%

मकर राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। जॉब और बिजनेस दोनों में स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्टूडेंट्स अपने करियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें और उड़द का दान करें।

शुभ रंग - नीला और सफेद।

शुभ अंक - 03 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 75%

कुंभ राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। बिजनेस में आपके काम की सराहना होगी और जॉब में नया प्रोजेक्ट पूरा करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। लव लाइफ अच्छी रहेगी और साथी का सहयोग मिलेगा।

उपाय - ऋग्वैदिक श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ करें।

शुभ रंग - नीला और हरा।

शुभ अंक - 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत - 75%

मीन राशि का 4 जुलाई 2026 का राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जॉब में आपकी प्रगति सही दिशा में आगे बढ़ेगी और बिजनेस में भी संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। घर में विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ सकती है। लव लाइफ में खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें।

उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। चावल और तिल का दान करें।

शुभ रंग - लाल और सफेद।

शुभ अंक - 01 और 02।

भाग्य प्रतिशत - 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article