Aaj Ka Rashifal 4 December 2025: आज चन्द्रमा वृष में हैं।शनि मीन व सूर्य वृृृश्चिक में हैं।आज गुरुवार है।गोविंद उपासना करें।श्री कृष्ण भक्ति संकीर्तन मांगती है। कलयुग में दान का बहुत महत्व है।अन्न दान करें।श्री विष्णु पालनहार हैं।निर्मल मन से भगवान के सगुुुण रूप की पूजा करें।आज कर्क,मकर तथा वृश्चिक राशि को हेल्थ की समस्या आ सकती है।आज वृष तथा मीन राशि के पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।मेष तथा सिंह राशि के जातक जिस भी जाँब में हैं वो प्रगति करेंगे।मकर,कुम्भ तथा मीन राशि के छात्र जल्द ही नवीन अवसरों की प्राप्ति की तरफ बढ़ेंगे।आइए अब सभी राशियों का आजका राशिफल जानते हैं।
दैनिक राशिफल 04 दिसम्बर 2025
मेष
जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। धन का आगमन होने की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। आज का उपाय - सूर्योपासना करें तथा पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। शुभ रंग- लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%
वृष
आज का दिन सफल रहेगा।धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। बैंकिंग तथा मार्केटिंग की सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। स्टूडेंट्स अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के जातक भी आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। उदर विकार से कष्ट संभव है। सफ़ेद रंग शुभ है।आज का उपाय - श्री हनुमान जी के मंदिर में लाल चोला चढ़ाएं। भाग्य प्रतिशत- 65%
मिथुन
बुध वाणी से लाभ करवाता है। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। सर्विस में प्रोग्रेस होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। रोग वृद्धि की संभावनाएं रहेंगी। आज का उपाय - गरीबों में भोजन बांटना पुण्य दायी है। भाग्य प्रतिशत- 80%
कर्क
बैंकिंग और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। एम बी ए और इंजीनियरिंग से संबद्ध छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से थोड़ा कष्ट मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। आज का उपाय - भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव का ध्यान करते रहें। चावल का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 65%
सिंह
व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मैनेजमेंट और मार्केटिंग फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लव लाइफ अच्छी रहेगी। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नीला। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज का उपाय - गाय को केला खिलाएं। गायत्री मन्त्र का जप करें। भाग्य प्रतिशत- 70%
कन्या
आज उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आईटी और फ़िल्म फील्ड के लोग अपने काम में उन्नति करेंगे। नए व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आपकी लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। बीपी से परेशांनी हो सकती है। नीला रंग शुभ है। आज का उपाय - अन्न दान करें। कुत्ते को रोटी खिलाएं। भाग्य प्रतिशत- 70%
तुला
प्रशासन और राजनीति में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। सन्तान से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी हो सकती है।आसमानी और नीला रंग शुभ है। आज का उपाय- भगवान शिव जी का ध्यान करते रहें। पिता का आशीर्वाद लें। भाग्य प्रतिशत- 70%
वृश्चिक
आईटी और मीडिया के लोग अपने कैरियर को आज थोड़ा परिश्रम से नया मोड़ देंगे। आज अपने घर के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी ।दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। आज का उपाय- श्री हनुमान जी को सिंदूर व पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। भाग्य प्रतिशत- 65%
धनु
बी टेक और एम बी ए के छात्र प्लेसमेंट की प्राप्ति करेंगे। कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे। आईटीऔर प्रबंधन फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। जॉब में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छा रहना चाहिए। नारंगी रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। नेत्र विकार से थोड़ा कष्ट संभव है। आज का उपाय-दुर्गाशप्तशती का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 70%
मकर
आपकी काम के प्रति लगन आज सफलता का नया आयाम दिलवा सकती है।आफिस संबंधी रुके कार्य आज पूरा करेंगे।मीडिया और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहें।लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें।नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। तिल का दान करें। आज का उपाय - श्री हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएँ। भाग्य प्रतिशत- 60%
कुम्भ
आज का दिन मंगलकारी है।आईटी तथा बैंकिंग फील्ड के लोगों के जाब चेंज के अवसर बन सकते हैं।रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।लव लाइफ सुखी रहेगा। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहना चाहिए। आज का उपाय - गरीबों में भोजन का दान करें। माता काली मन्दिर में कर्पूर जलाएं । श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 75%
मीन
बी टेक और एम बी ए के विद्यार्थी सफल रहेंगे। आई टी और विधि से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में मन की बात रखने का शानदार समय है। श्वांस के रोग से परेशानी हो सकती है। गाय को गुड़ खिलाएं। धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय- चने की दाल का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ शुभ फलदायी है। भाग्य प्रतिशत- 80%
