अध्यात्म

28 October 2023: शरद पूर्णिमा के दिन इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सभी राशियों का क्या होगा हाल

28 October 2023 In Hindi : शरद पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी और चांद की पूजा की जाती है। आज का दिन मेष, वृष और सिंह राशियों के जातकों के लिए बहुत खास रहने वाला है। आइए यहां जानते हैं सभी राशियों का आज का दिन कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal

28 october 2023 In Hindi: शरद पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी और चांदी की पूजा को समर्पित होता है। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काम में सफलता ला सकती है। वृष राशि के जातकों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सिंह राशि के लोगों को आज धन का लाभ मिल सकता है। वहीं कन्या राशि के लोग बिजनेस में सफल रहेंगे। तुला के लोग जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। मकर वाले बिजनेस में तरक्की कर सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों को व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। मीन वाले अपने काम में परिवर्तन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का क्या हाल रहने वाला है। यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Mesh

Mesh

आज का राशिफल मेष

जॉब चेंज करने का प्रयास करते रहें। सफलता समय लेती है। मन माफिक करियर का होना भी अच्छा,मन का न होना भी अच्छा। छात्रों को अब तक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं मिली तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय --शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 03

Vrishbha

Vrishbha

आज का राशिफल वृष

आज का दिन बिजनेस में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस कार्यों में लापरवाही से बचें।सभी कार्य क्रमबद्व तरीके से करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय -- सुन्दरकाण्ड का पाठ व उड़द का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक -02 व 08

Mithun

Mithun

आज का राशिफल मिथुन

आज का दिन बिजनेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय --मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक --04 व 06

kark

kark

आज का राशिफल कर्क

व्यवसाय में रुका कार्य बहुत जल्द पूर्ण कर सकते हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी,दूर घूमने जा सकते हैं।

आज का उपाय --शिव उपासना करते रहें। गुड़ व उड़द का दान करें। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

शुभ अंक --05 व 06

Singh

Singh

आज का राशिफल सिंह

आप भाग्य के धनी व्यक्ति हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को मेहनत पूर्वक पूर्ण कर लेते हैं। छात्रों को परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। मित्रों व परिवार की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए डिनर पर जाएं। पॉलिटिक्स में आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय --मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। उड़द व गुड़ का दान श्रेष्ठ पुण्य है।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

शुभ अंक --05 व 06

Kanya

Kanya

आज का राशिफल कन्या

बिजनेस में सफल रहेंगे। आप पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक --05 व 08

tula

tula

आज का राशिफल तुला

जॉब को लेकर तनाव मत लें। बिजनेस में आज नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति का दिवस है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य के लिए अच्छा दिवस है

। आज का उपाय --असत्य बोलने से बचें। उड़द व गुड़ का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक --05 व 07

Vrishchik

Vrishchik

आज का राशिफल वृश्चिक

जॉब में सफल रहेंगे। पारिवारिक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से व्यावसायिक कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --05 व 07

dhanu

dhanu

आज का राशिफल धनु

जॉब में कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। किसी अनचाहे प्रॉब्लम को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। स्टुडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --भगवान को दूध व गंगाजल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैविक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक -पीला व लाल

makar

makar

आज का राशिफल मकर

बिजनेस में प्रगति की सम्भावनाओं के मार्ग खुलेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें।

आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। माता को लौंग व मिश्री अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --05 व 08

Kumbh

Kumbh

आज का राशिफल कुम्भ

आप व्यवसाय में प्रगति से खुश रह सकते हैं। अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जल व दही से भगवान का अभिषेक करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करने से भाग्यवृद्धि होती है।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक --05 व 07

Meen

Meen

आज का राशिफल मीन

जॉब में पद परिवर्तन को लेकर परेशान थे उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा । व्ययवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्र करियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में असत्य का स्थान नहीं होता।

आज का उपाय --श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्रों का पाठ करें ।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक --01 व 03

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article