अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : सफलता आज चूमेगी इन 5 राशियों के कदम, जानें कौन सी राशियों को होगा बड़ा फायदा

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 May 2026 : आज 28 मई का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा होगा। इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए विस्तार से पढ़ते हैं आज का राशिफल।

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 May 2026: गुरुवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज चंद्रमा तुला राशि में विराजमान हैं, जिसका स्वामी शुक्र है। वहीं शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य वृषभ राशि में स्थित हैं। पुरुषोत्तम मास के इस पावन गुरुवार पर भगवान विष्णु की उपासना विशेष फलदायी मानी गई है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज चंद्रमा और शुक्र को साधने का दिन है। रुद्राभिषेक, भगवान शिव की पूजा और पंचमुखी हनुमान जी की आराधना जीवन के संकटों को दूर कर सकती है। गुड़ और मूंग का दान शुभ रहेगा। पक्षियों और कौओं को दाना-पानी देना पुण्यदायी माना गया है। रोग से पीड़ित जातकों के लिए हनुमान बाहुक का पाठ लाभकारी रहेगा। प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीप जलाना विशेष फल देगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल। (Daily Horoscope)

मेष राशि

चंद्रमा सप्तम भाव में और गुरु-शुक्र तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। विद्यार्थियों को करियर में मनचाही सफलता अभी भले न मिले, लेकिन आगे समय बेहतर होगा। बिजनेस में नई डील लाभ दिला सकती है। नौकरी में मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में समय की कमी विवाद बढ़ा सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, सफेद

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृष राशि

चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं और सूर्य आपकी ही राशि में स्थित हैं। आज पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है। व्यवसाय में नई डील फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। लंबी धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 01, 02

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

बुध और शुक्र का सहयोग शुभ परिणाम देगा। चंद्रमा पंचम भाव में रहकर विद्यार्थियों को सफलता देंगे। रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। बिजनेस में लाभ और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि युवा वर्ग को भावनाओं में बहने से बचना होगा।

उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 02, 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं और सूर्य एकादश भाव में रहकर नौकरी में प्रमोशन के योग बना रहे हैं। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई और समय प्रबंधन में संतुलन बनाएंगे। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन लीवर और हड्डियों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय: शिव उपासना करें और तिल-कंबल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

चंद्रमा तृतीय और सूर्य दशम भाव में शुभ फल दे रहे हैं। मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा। संतान को सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं और पुरुषोत्तम मास में तीर्थ यात्रा शुभ मानी जाएगी। प्रेम जीवन भी बेहतर रहेगा।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और कंबल दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 02, 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं और गुरु-शुक्र दशम भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने से खुशी मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी सकारात्मक ऊर्जा लोगों को प्रभावित करेगी।

उपाय: शीतल जल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। खानपान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।

उपाय: तनाव से दूर रहें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

सूर्य सप्तम भाव में हैं और शनि पंचम भाव से विद्यार्थियों को लाभ देंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और पुराने तनाव दूर होंगे। व्यवसाय में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, सप्त अन्न, तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 02, 05

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

चंद्रमा एकादश भाव में रहकर धन लाभ के संकेत दे रहे हैं। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि प्रेम जीवन में कुछ तनाव संभव है।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 03, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

चंद्रमा दशम भाव में रहकर नौकरी और कार्यक्षेत्र में सफलता देंगे। आपकी सकारात्मक सोच जीवन को नई दिशा देगी। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी वाले लोग सतर्क रहें।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें, दूर्वा अर्पित करें और हरे वस्त्र व मूंग का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुम्भ राशि

चंद्रमा भाग्य भाव में हैं और गुरु-शुक्र पंचम भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। ऑफिस के काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में कागजी कार्यवाही परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन में भी उतार-चढ़ाव संभव है।

उपाय: शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और गुड़-तिल का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी, हरा

शुभ अंक: 03, 08

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि

गुरु-शुक्र तृतीय भाव में हैं और चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी और बिजनेस में संतोष रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें, श्रीसूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article