अध्यात्म

​Aaj Ka Rashifal (28 january 2026) : आज बेशुमार धनलाभ कमाएंगी ये 5 राशियां, 28 जनवरी का दिन लाएगा खुशियां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 January 2026: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और दिन बुधवार है। शाम 04 बजकर 35 मिनट के बाद एकादशी तिथि लग जाएगी, लेकिन आज पूरे दिन दशमी तिथि ही मान्य रहेगी। चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं। गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में पूर्ववत स्थित हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

28 जनवरी का राशिफल

28 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 January 2026: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शाम 4 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी लग जाएगा। कृत्तिका नक्षत्र भी सुबह 9 बजकर 26 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी लग जाएगा। योग ब्रह्म रात 11 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इसके बाद इन्द्र लग जाएगा। करण गर शाम 4 बजकर 35 तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही मिथुन राशि में गुरु ग्रह रहने वाले हैं। सिंह में मायावी केतु का वास रहेगा। मकर राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल की युति बनी रहेगी। कुंभ में राहु और मीन में शनि का वास रहने वाला है।

दशमी तिथि, बुधवार और चंद्रमा का शुक्र की राशि में होना एक अच्छा और संतुलित योग बना रहा है। आज भैरव उपासना विशेष फलदायी मानी गई है। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे के बीच राहु से जुड़े दोषों के शमन के लिए भैरव उपासना और उड़द का दान करना लाभदायक रहेगा। पक्षियों को दाना-पानी दें और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। आइए जानते हैं कि आज 28 जनवरी का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव में हैं, जिससे धन और परिवार से जुड़े मामलों में ध्यान रहेगा। जॉब और बिजनेस को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे, लेकिन वर्क लोड ज्यादा होने से थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज परफॉर्मेंस बहुत मायने रखेगा, इसलिए काम में पूरा फोकस रखें। किसी नई जिम्मेदारी या नए कार्य की शुरुआत आगे चलकर फायदा दे सकती है। लव लाइफ में थोड़ी दूरी या कम बातचीत रह सकती है।

उपाय: शिव उपासना करें। शिव मंदिर परिसर में पीपल या बेल का पौधा लगाएं और गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बिजनेस में कोई नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे लेकर आप उत्साहित रहेंगे। करियर को लेकर आप गंभीर रहेंगे और मेहनत करने का मन बनेगा। जॉब में किसी खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर थकान और नींद की कमी से बचें। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी, लेकिन संतान के विवाह को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। चंद्रमा आपके व्यय भाव में हैं, इसलिए खर्च बढ़ सकता है। बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन या आगे बढ़ने के अवसर को लेकर प्रयास करना होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा वर्ग को भावनाओं में बहने से बचना चाहिए। रियल एस्टेट, कंप्यूटर और गारमेंट्स से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और कंबल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज जॉब में मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम न मिलने से थोड़ा मन उदास रह सकता है। प्रमोशन या ग्रोथ में देरी आपको परेशान कर सकती है। हालांकि बिजनेस में स्थिति बेहतर रहेगी और कोई नया प्रोजेक्ट मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में सुधार आएगा और आप अच्छा समय बिताएंगे। धैर्य बनाए रखना आज आपके लिए सबसे जरूरी है।

उपाय: शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। सप्त अन्न का दान करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा आपके दशम भाव में हैं, जिससे करियर पर पूरा फोकस रहेगा। बिजनेस में कुछ नए कामों को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन याद रखें कि चिंता समाधान नहीं है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। छात्र वर्ग के लिए आज आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन है। सही प्लानिंग से सफलता मिल सकती है।

उपाय: तिल और गुड़ का दान करें। सूर्योपासना करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा आपके भाग्य भाव में हैं, जिससे किस्मत का साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई को लेकर गंभीर रहना होगा, मेहनत का फल जरूर मिलेगा। जॉब में लापरवाही से बचें। बिजनेस में कोई बड़ा लाभ या अचानक धन प्राप्ति से मन खुश हो सकता है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। लव लाइफ के लिए थोड़ा समय निकालना जरूरी रहेगा।

उपाय: तिल, गुड़ और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा आपके अष्टम भाव में हैं, जिससे मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। संतान के विवाह को लेकर चल रही चिंता आपको परेशान कर सकती है। जॉब में बदलाव को लेकर अभी सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी और आकर्षक रहेगी। यात्रा मन को हल्का करेगी, लेकिन ज्यादा ड्राइविंग से बचें।

उपाय: विष्णु मंदिर जाकर चार परिक्रमा करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। चंद्रमा सप्तम भाव में हैं, जिससे पार्टनरशिप और रिलेशनशिप में सुधार आएगा। जॉब में प्रमोशन से जुड़ी बाधाएं अब खत्म हो सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

उपाय: चावल और शक्कर का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा आपके छठे भाव में हैं, इसलिए निर्णय लेते समय सतर्क रहें। छात्र अपनी निर्णय क्षमता को मजबूत करें। बिजनेस को लेकर आप गंभीर रहेंगे। युवा वर्ग को पढ़ाई और प्रेम जीवन में संतुलन बनाकर चलना चाहिए। ऑफिस में विवाद से दूर रहें। लव लाइफ में यात्रा का योग बन रहा है।

उपाय: गेहूं और गुड़ का दान करें। श्रीकृष्ण की उपासना करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज बिजनेस में धैर्य रखना बहुत जरूरी है। चंद्रमा आपके पंचम भाव में हैं, जिससे पढ़ाई और क्रिएटिव काम में सफलता मिलेगी। किसी संत या गुरु का आशीर्वाद आपके जीवन को सही दिशा दे सकता है। लव लाइफ में समय की कमी थोड़ी खल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बीपी के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: शिव उपासना करें और शिव मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं, जिससे घर और काम दोनों पर ध्यान रहेगा। जॉब में काम का दबाव रह सकता है, लेकिन सही मैनेजमेंट से सब संभल जाएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिव मंदिर परिसर में पीपल का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा आपके तृतीय भाव में हैं। जॉब में नई पोस्ट या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। करियर को लेकर आप खुश रहेंगे। बिजनेस को सही दिशा देने में सफल होंगे। जॉब में ज्यादा तनाव लेने से बचें। प्रेम जीवन में सच बोलना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। कंबल और तिल के लड्डू का दान करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 55%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article