अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज सफलता चमूेगी इन 5 राशियों के कदम, होगा बड़ा फायदा

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 27 May 2026 : आज 27 मई का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं।

Image

27 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 27 May 2026 : आज पुरुषोत्तम माह की अत्यंत पावन पद्मिनी एकादशी है। यह भगवान विष्णु को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी तिथि मानी जाती है। पुरुषोत्तम माह स्वयं भगवान विष्णु को समर्पित होता है और एकादशी उनकी सबसे प्रिय तिथि मानी गई है। आज व्रत रखें और भगवान वासुदेव का ध्यान करें।

श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' महामंत्र का जप करते रहें। भगवान राम और श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के पूर्णावतार हैं, इसलिए श्री रामरक्षास्तोत्र और श्रीमद्भागवत गीता का पाठ अत्यंत शुभ रहेगा। आज दान का विशेष महत्व है। अन्न दान करें, गो माता को रोटी और गुड़ खिलाएं तथा शीतल जल पिलाएं। विहंगों को दाना-पानी दें। आज चावल का प्रयोग न करना बेहतर रहेगा। यह एकादशी कई जन्मों के पापों का शमन कर भगवान गोविंद की अखंड भक्ति प्रदान करने वाली मानी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल क्या है।

मेष राशि का 27 मई का राशिफल

चन्द्रमा षष्ठम तथा गुरु व शुक्र तृतीय गोचर में रहकर आपको आध्यात्मिक पथ पर आगे बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। व्यवसाय के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में ज्यादा इमोशनल होने से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा प्रेम में अधिक भावुकता दें, लेकिन आपका करियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। समय का सही उपयोग करें।

आज का उपाय—हनुमान जी की उपासना करें तथा सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग—लाल व सफेद।

शुभ अंक—02 व 09।

भाग्य प्रतिशत—65%

वृषभ राशि का 27 मई का राशिफल

पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की संभावना है। तनाव और क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। शुक्र और चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

आज का उपाय—हनुमान बाहुक का पाठ करें तथा हनुमान जी की पूजा करें।

शुभ रंग—नीला व सफेद।

शुभ अंक—04 व 06।

भाग्य प्रतिशत—60%

मिथुन राशि का 27 मई का राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में हैं। आज का दिन स्टूडेंट्स के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। गुरु व शुक्र इसी राशि में हैं, जिससे व्यवसाय में अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा प्यार के मामलों में ज्यादा इमोशनल होने से बचें।

आज का उपाय—शिव उपासना करें तथा उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग—आसमानी व नीला।

शुभ अंक—05 व 08।

भाग्य प्रतिशत—55%

कर्क राशि का 27 मई का राशिफल

राशि स्वामी चन्द्रमा तृतीय तथा गुरु द्वादश गोचर में हैं। जॉब में अभी वैसी सफलता नहीं मिल पा रही जैसी उम्मीद की थी। यदि आप रियल स्टेट में निवेश करते हैं तो भविष्य में लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में तनाव संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। मीन राशि के शनि शुभ फल देंगे।

आज का उपाय—हनुमान चालीसा का पाठ करें। सफेद तिल का दान करें। शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें तथा चावल और तिल अर्पित करें।

शुभ रंग—हरा व पीला।

शुभ अंक01 व 02।

भाग्य प्रतिशत—70%

सिंह राशि का 27 मई का राशिफल

राशि स्वामी सूर्य दशम तथा चन्द्रमा द्वितीय गोचर में हैं। जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ और बेहतर होगी। समय का सही उपयोग करें तथा सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय—बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें तथा सप्त अन्न का दान करें। घर से निकलने से पहले अपराजिता का पुष्प साथ रखें।

शुभ रंग—लाल व नारंगी।

शुभ अंक—01 व 06।

भाग्य प्रतिशत—65%

कन्या राशि का 27 मई का राशिफल

आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। कर्म स्थान पर गुरु शुभ फल देंगे। बैंकिंग और आईटी जॉब में सफलता मिलेगी। आत्मबल और कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा आपको सफल बनाएगी। व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। नए प्रोजेक्ट पर कार्य करना शुभ रहेगा।

आज का उपाय—श्री सूक्त का पाठ करें तथा चावल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करते रहें।

शुभ रंग—नीला व बैगनी।

शुभ अंक—04 व 08।

भाग्य प्रतिशत—60%

तुला राशि का 27 मई का राशिफल

चन्द्रमा द्वादश तथा गुरु-शुक्र नवम गोचर में हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। जॉब में पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच और तनाव से मुक्ति दे सकती है। क्रोध का त्याग करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हानिकारक हो सकती है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय—घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने दीपक जलाकर श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अधिक यात्रा से बचें।

शुभ रंग—हरा व बैगनी।

शुभ अंक—04 व 08।

भाग्य प्रतिशत—70%

वृश्चिक राशि का 27 मई का राशिफल

राशि स्वामी मंगल जमीन क्रय करने का विचार दे सकते हैं। चन्द्रमा एकादश भाव में हैं। ऑफिस में क्रोध और विवाद से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही चिंताओं का समाधान मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभ देगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय—हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनकी 03 परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग—हरा व आसमानी।

शुभ अंक—05 व 08।

भाग्य प्रतिशत—75%

धनु राशि का 27 मई का राशिफल

चन्द्रमा दशम तथा गुरु सप्तम गोचर में हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करने का प्रयास करें। बिजनेस को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकते हैं। धन का व्यय सोच-समझकर करें।

आज का उपाय—श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा फलों का दान करें।

शुभ रंग—पीला व सफेद।

शुभ अंक—01 व 02।

भाग्य प्रतिशत—65%

मकर राशि का 27 मई का राशिफल

राशि स्वामी शनि तृतीय तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की संभावना है। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक भावना आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय—शिवलिंग पर गंगाजल और शहद अर्पित करें। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग—हरा व आसमानी।

शुभ अंक—06 व 08।

भाग्य प्रतिशत—55%

कुम्भ राशि का 27 मई का राशिफल

राशि स्वामी शनि द्वितीय तथा चन्द्रमा अष्टम गोचर में हैं। जॉब में प्रोमोशन और पद परिवर्तन में विलंब से परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में किसी बड़े प्रोजेक्ट को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से सफलता मिलेगी। चन्द्रमा कफ संबंधी परेशानी दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय—गेंहू और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग—हरा व आसमानी।

शुभ अंक—03 व 05।

भाग्य प्रतिशत—65%

मीन राशि का 27 मई का राशिफल

गुरु चतुर्थ तथा शनि इसी राशि में हैं। चन्द्रमा सप्तम गोचर में रहेंगे। पूर्व में की गई मेहनत अब सफलता तक पहुंच सकती है। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे, जिसमें उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। अधिक यात्रा से बचें।

आज का उपाय—सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग—पीला व सफेद।

शुभ अंक—03 व 09।

भाग्य प्रतिशत—65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article