अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, निर्जला एकादशी पर पढ़ें आज का संपूर्ण राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 25 June 2026 : आज 25 जून 2026 और गुरुवार और निर्जला एकादशी का दिन है। आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए के लिए काफी शानदार रहने वाला है। आगे पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से...

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 25 June 2026 : आज 25 जून 2026 और गुरुवार और निर्जला एकादशी का दिन है। निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) को हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी और फलदायी व्रत माना गया है। यह दिन भगवान विष्णु की आराधना, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज चंद्रमा तुला राशि में विराजमान हैं। मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं गुरु और शुक्र की युति कर्क राशि में शुभ प्रभाव उत्पन्न कर रही है। ग्रहों की स्थिति भले ही जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित कर रही हो, लेकिन आज का दिन पूर्ण रूप से भगवान विष्णु को समर्पित कर भक्ति भाव से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करना अच्छा माना गया है। आइए विस्तार से जानते हैं आज निर्जला एकादशी का राशिफल विस्तार से...

मेष राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। असत्य से बचें और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला, शुभ अंक 4 व 6 रहेंगे। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी में बदलाव के संकेत बन सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। संपत्ति संबंधी मामलों में विवाद की संभावना है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। भगवान शिव की पूजा करें और गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग सफेद और हरा, शुभ अंक 3 व 9 रहेंगे। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज क्या है 25 जून 2026 को, आज कौन सी एकादशी है

मिथुन राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

मिथुन राशि वालों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नई व्यावसायिक डील लाभकारी साबित हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन अनुकूल माना जा सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। श्रीसूक्त का पाठ लाभदायक रहेगा। शुभ रंग बैंगनी और सफेद, शुभ अंक 4 व 8 रहेंगे। भाग्य 55 प्रतिशत रहेगा।

कर्क राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

कर्क राशि के जातकों को करियर और व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सुंदरकांड का पाठ शुभ फल देगा। शुभ रंग लाल और सफेद, शुभ अंक 4 व 8 रहेंगे। भाग्य 65 प्रतिशत रहेगा।

सिंह राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। मित्रों का सहयोग नए प्रोजेक्ट्स में लाभ पहुंचाएगा। स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी, शुभ अंक 5 व 8 रहेंगे। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी और लंबे समय से रुका कोई कार्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करें। शुभ रंग हरा और सफेद, शुभ अंक 3 व 7 रहेंगे। भाग्य 65 प्रतिशत रहेगा।

तुला राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं और विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक यात्रा का योग बन सकता है। श्रीसूक्त का पाठ लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला, शुभ अंक 4 व 8 रहेंगे। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी से जुड़ी अनिश्चितताओं का समाधान हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी। रुद्राभिषेक और भगवान विष्णु की पूजा विशेष लाभ देगी। शुभ रंग हरा और नारंगी, शुभ अंक 3 व 7 रहेंगे। भाग्य 60 प्रतिशत रहेगा।

धनु राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

धनु राशि वालों के लिए व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग पीला और नारंगी, शुभ अंक 4 व 5 रहेंगे। भाग्य 70 प्रतिशत रहेगा।

मकर राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ और नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेषकर बीपी के मरीज। भगवान शिव की आराधना करें और फलों का दान करें। शुभ रंग नीला और सफेद, शुभ अंक 5 व 8 रहेंगे। भाग्य 70 प्रतिशत रहेगा।

कुंभ राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रह सकती हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका धन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। शिव उपासना शुभ फल देगी। शुभ रंग नीला और बैंगनी, शुभ अंक 4 व 7 रहेंगे। भाग्य 60 प्रतिशत रहेगा।

मीन राशि का 25 जून 2026 का राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए करियर में सफलता के संकेत हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में खूबसूरत यात्रा का आनंद मिल सकता है। वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है। भगवान विष्णु की उपासना करें। शुभ रंग सफेद और नारंगी रहेगा। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article