अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को होगा धनलाभ , माता लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (24 April 2026) आज का राशिफल : आज 24 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ये आप अपने दैनिक राशिफल से भलि-भांति जान सकते हैं। आगे पढ़ें अपना आज का राशिफल विस्तार से...

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (24 April 2026) आज का राशिफल : आज 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, जो मन और भावनाओं को प्रभावित करता है। गुरु मिथुन राशि में, सूर्य मेष में, जबकि शनि और मंगल मीन राशि में स्थित हैं। यह ग्रह स्थिति जीवन में संतुलन, धैर्य और समर्पण का संदेश देती है।

चंद्रमा को मन का कारक माना गया है, इसलिए आज अपने विचारों को स्थिर रखते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना महत्वपूर्ण है। भगवान शिव की पूजा, श्री सूक्त का पाठ और रुद्राभिषेक करने से विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही शुक्रवार होने के कारण मां लक्ष्मी की उपासना और वैभव लक्ष्मी व्रत का पालन भी शुभ फलदायी रहेगा। आगे पढ़ें आज का राशिफल (Daily Rashifal)..

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं के लिए अनुकूल है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और क्रोध से बचें। पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: लाल, पीला

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, मूंग और तिल का दान करें

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाणी पर संयम रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

उपाय: गाय को पालक खिलाएं

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हालांकि स्वास्थ्य विशेषकर ब्लड प्रेशर को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

उपाय: गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत: 55%

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। चंद्रमा इसी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में प्रगति होगी और धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है।

शुभ रंग: पीला, सफेद

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरी में पद प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद, पीला

उपाय: सप्त अन्न का दान करें

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा, नीला

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, रामचरितमानस अर्पित करें

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में प्रगति का है। बिजनेस में लाभ होगा और प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

उपाय: घर के मंदिर में सुगंधित धूप जलाएं

भाग्य प्रतिशत: 80%

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। धन आगमन के योग हैं और धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

शुभ रंग: लाल, पीला

उपाय: अपने वजन के बराबर अन्न का दान करें

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षा और करियर में उन्नति के योग हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें

भाग्य प्रतिशत: 80%

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज का दिन व्यवसाय में नए अवसर लेकर आएगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। हालांकि शुगर के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए।

शुभ रंग: नीला, हरा

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, चने की दाल का दान करें

भाग्य प्रतिशत: 85%

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों को आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में सही निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला, हरा

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें

भाग्य प्रतिशत: 80%

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नौकरी में तनाव रहेगा, लेकिन व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याओं का ध्यान रखें।

शुभ रंग: नारंगी, हरा

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत: 75%

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article